एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, इस हाल में मिली पति-पत्नी और 3 बेटियों की लाश
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहैल गार्डन कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और…
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहैल गार्डन कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चियां शामिल हैं। हत्या (Murder) के बाद शवों को घर के अंदर छिपा दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतकों में मोइन (पति), असमा (पत्नी) और उनके तीन बच्चियां अफ्सा (8), अजीजा (4) और अदीबा (1) शामिल हैं। आरोपियों ने पति-पत्नी और बच्चों को मारने के बाद बच्चियों की लाशों को बोरी में बांधकर बेड के बॉक्स में छिपा दिया। घर का सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे लूटपाट की आशंका भी जताई जा रही है।
हत्या का खुलासा तब हुआ, जब मोइन का भाई सलीम गुरुवार शाम उनके घर पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों से पूछताछ के बाद जबरन दरवाजा तोड़ा गया। अंदर मोइन और असमा की लाश जमीन पर पड़ी मिली, जबकि बच्चियों के शव बेड के बॉक्स में रखे गए थे।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर SSP विपिन ताडा समेत आला अधिकारी पहुंच गए। क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग जुटाने का प्रयास जारी है। पुलिस घर के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। किसी को भी घर के आसपास आने नहीं दिया जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
