24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम योगी के सघन टीबी अभियान के 56 दिन बेमिसाल, 53251 मरीज चिन्हित

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश के बाद एक जनवरी से पूरे प्रदेश में विस्तारित 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान (TB Campaign) बेमिसाल रहा है। पहले एक महीने के अंदर तकरीबन 40 हजार टीबी मरीजों की पहचान हुई…

24GhanteOnline
February 2, 2025
3 min read

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश के बाद एक जनवरी से पूरे प्रदेश में विस्तारित 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान (TB Campaign) बेमिसाल रहा है। पहले एक महीने के अंदर तकरीबन 40 हजार टीबी मरीजों की पहचान हुई है। सात दिसंबर से शुरू हुए अभियान में अब तक कुल 53,251 TB मरीजों की पहचान हो चुकी है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने मथुरा का भ्रमण कर अभियान के प्रति संतोष जताया है।

निक्षय मित्र के विकसित आईडी कम कैलेंडर की सराहना की


राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र भटनागर ने बताया कि सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने शनिवार शाम को मथुरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बांदी में लगे निक्षय शिविर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव का निरीक्षण किया। इसके अलावा नि:क्षय वाहन का अवलोकन व कई टीबी मरीजों से बात की। उन्होंने बलदेव सीएचसी में निक्षय मित्र द्वारा विकसित आईडी कम कैलेंडर को सराहा और साथ ले गईं। डॉ. भटनागर ने बताया कि प्रदेश में सर्वाधिक 15222 टीबी मरीज मथुरा जिले में निक्षय मित्रों द्वारा गोद लिए गए हैं। इस पर उन्होंने खुशी जताई।

डॉ. भटनागर ने बताया कि अभियान में अब तक कुल 53,251 TB मरीजों की पहचान हुई है जिनमे से 36,295 का इलाज शुरू कर दिया गया है। सभी 75 जनपदों में लगभग तीन करोड़ की उच्च जोखिम की जनसंख्या को आच्छादित कर 1.72 करोड़ लोगों की टीबी के संभावित लक्षणों के आधार पर स्क्रीनिंग की गई और एक्सरे, नॉट या माइक्रोस्कोपिक जांच की गई।

सबसे अधिक आगरा में मिले टीबी के मरीज


अब तक अभियान में सर्वाधिक 2057 टीबी के मरीज आगरा में और सबसे कम 131 संत रविदास नगर में मिले हैं। सीतापुर में 2045, लखनऊ में 1818, अलीगढ़ में 1582 व कानपुर में 1536 TB के मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ ही अभियान के दौरान कुल 3,24,2026 निक्षय शिविर लगाकर टीबी की स्क्रीनिंग की गई और जागरूकता का काम किया गया। औसतन प्रतिदिन 4604 निक्षय शिविर लगाए गए। 60998 निक्षय मित्रों द्वारा लगभग 182182 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है और 306477 पोषण पोटली का वितरण किया गया है।

बिजली विभाग में निकली वैकेंसी, मिलेगी इतनी सैलरी; जल्द करें आवेदन


सात दिसंबर से उन 15 जनपदों में 100 दिवसीय टीबी सघन अभियान (TB Campaign) शुरू हुआ था, जहां टीबी से होने वाली मौतों की संख्या अधिक थी। यहां नए टीबी रोगियों और संभावित टीबी रोगियों की पहचान दर राष्ट्रीय औसत से कम थी। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री ने अभियान की समीक्षा करते हुए इस अभियान को सभी 75 जनपदों में लागू करने के निर्देश दिए थे।

उच्च जोखिम वाले समूह


- 60 साल से अधिक आयु के लोग
- डायबिटीज एवं एचआईवी के रोगी
- पुराने टीबी मरीज़ पांच वर्ष के भीतर
- तीन वर्ष के भीतर टीबी मरीज़ जिनका उपचार पूरा हुआ, के संपर्क मे रहने वाले
- झुग्गी-झोपड़ियों, जेलों, वृद्धाश्रमों आदि में रहने वाले लोग
- 18.5 किग्रा/मी2 से कम बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की कुपोषित जनसँख्या
- धूम्रपान एवं नशा करने वाले रोगी

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…