24 घण्टे ऑनलाइन

बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में नगर कोतवाली अंतर्गत महुली मंडी के पास रात से रुक-रुक हो रही बारिश से गुरुवार भोर लगभग तीन बजे एक जर्जर मकान की छत गिर गई। इसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के छह लोगों की मौत…

24GhanteOnline
August 6, 2026
1 min read
बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में नगर कोतवाली अंतर्गत महुली मंडी के पास रात से रुक-रुक हो रही बारिश से गुरुवार भोर लगभग तीन बजे एक जर्जर मकान की छत गिर गई। इसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। दो घंटे से अधिक चले रेस्क्यू के बाद छह लोगों को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में परिवार का केवल एक सदस्य जीवित बच सका है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आशुतोष मिश्रा ने बताया कि हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव ( 55) ,बेटे नितिन ( 25), माधुरी (23) , माधव (2), चार माह के मासूम की जान चली गई। परिवार का अमन इस हादसे में सुरक्षित बच गया। यह मकान लगभग 100 वर्ष पुराना बताया गया है।

Tags:up news

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…