24 घण्टे ऑनलाइन

अयोध्या के 6 प्रमुख प्रवेश द्वारों को पर्यटक केन्द्र बनाएगी योगी सरकार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार अयोध्या (Ayodhya) समेत प्रदेश के सभी धार्मिक पर्यटन स्थलों को सर्वोत्कृष्ट सुविधाओं से युक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रभु…

24GhanteOnline
April 21, 2025
3 min read

लखनऊ : उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार अयोध्या (Ayodhya) समेत प्रदेश के सभी धार्मिक पर्यटन स्थलों को सर्वोत्कृष्ट सुविधाओं से युक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रभु श्रीराम की राजधानी और सनातन सप्त पुरियों में विख्यात अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) में पर्यटक सुविधाओं में इजाफा करने जा रही है। सीएम योगी के विजन अनुसार, अयोध्या के 6 प्रमुख प्रवेश द्वारों को उत्तम पर्यटक सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बनाने की तैयारी है। प्रक्रिया के अंतर्गत श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, गरुण और जटायु द्वारों का गेट कॉम्पलेक्स के रूप में निर्माण व विकास होगा। इन सभी 6 प्रवेश द्वारा के समीप पर्यटक सुविधा केन्द्रों का निर्माण होगा।

इसके अतिरिक्त, बजट होटल, यात्री निवास पर्यटक केन्द्र व पर्यटन कार्यालय का विकास होगा। वहीं, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, रेस्तरां, एंफिथिएटर, मल्टीलेवल पार्किंग, हरित क्षेत्र, ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी कई सुविधाओं का यहां निर्माण व विकास किया जाएगा जो पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बनेंगे। इस विषय में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने खाका तैयार कर लिया है जिसके आधार पर सभी निर्धारित निर्माण व विका कार्यों की पूर्ति में तेजी लायी जाएगी।

सबसे बड़ा होगा जटायु द्वार पर बनने वाला पर्यटक सुविधा केन्द्र


उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किए गए खाके के अनुसार, अयोध्या (Ayodhya) में जिन 6 टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) यानी पर्यटक सुविधा केन्द्रों का निर्माण होना है उनमें जटायु द्वार पर बनने वाला केन्द्र सबसे बड़ा होगा। अयोध्या में अम्बेडकर नगर रोड पर बनने वाले जटायु द्वार के समीप जिस पर्यटक सुविधा केन्द्र का निर्माण होना है उसका प्रसार 5.76 हेक्टेयर में होगा।

वहीं, लखनऊ रोड पर बनने वाले श्रीराम द्वार पर पर्यटक सुविधा केन्द्र परिसर का प्रसार 4.91 हेक्टेयर में होगा। जबकि, गोण्डा रोड पर बनने वाले लक्ष्मण द्वार पर पर्यटक सुविधा केन्द्र का प्रसार 4.5 हेक्टेयर, सुल्तानपुर रोड पर बनने वाले भरत द्वार पर पर्यटक सुविधा केन्द्र का प्रसार 2.04 हेक्टेयर, गोरखपुर रोड पर बनने वाले हनुमान द्वार पर पर्यटक सुविधा केन्द्र का प्रसार 3.59 हेक्टेयर तथा रायबरेली रोड पर बनने वाले गरुण द्वार पर पर्यटक सुविधा केन्द्र का निर्माण व विकास 4.98 हेक्टेयर प्रसार क्षेत्र में किया जाएगा।

बजट होटल समेत तमाम प्रकार की सुविधाओं का पर्यटकों को मिलेगा लाभ


योजना के अनुसार, गेट कॉम्पलेक्स के समीप पर्यटक सुविधा केन्द्रों के निर्माण से अयोध्या आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यहां 3 स्टार, 2 स्टार व बजट होटल, यात्री निवास पर्यटक केन्द्र, पर्यटन कार्यालय, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, रेस्तरां, एंफिथिएटर, मल्टीलेवल पार्किंग, हरित क्षेत्र, ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी कई सुविधाओं का निर्माण व विकास किया जाएगा।

हवा में अचानक डगमगाया सीएम योगी का हेलिकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से बची जान


इसके अतिरिक्त, टॉयलेट ब्लॉक्स, डब्ल्यूएसटीपी व एसटीपी की स्थापना, पेट्रोल व सीएनजी पंप, एमएलसीपी, बाउंड्री वॉल और ओपन पवेलियन समेत आधुनिक फूड कोर्ट के निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।