तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
मुरादाबाद: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही का एक बेहद भयावह मंजर सामने आया है। कटघर थाना इलाके में यह भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) ने एक ही परिवार की 6 जिंदगियां छीन…
मुरादाबाद: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही का एक बेहद भयावह मंजर सामने आया है। कटघर थाना इलाके में यह भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) ने एक ही परिवार की 6 जिंदगियां छीन लीं। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
जनाकरी के मुतबिक एक ऑटो को पीछे से आ रही मेरठ डिपो की बेकाबू रोडवेज बस ने रौंद डाला। यह भीषण टक्कर (Road Accident) इतनी घातक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई है। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में अधिकांश लोग कुंदरकी थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव के निवासी हैं।
जानकारी के मुताबिक अब्दुल्लापुर गांव के एक परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रफातपुरा गांव जा रहे थे। इस हादसे के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ितों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में एक व्यक्ति का उपचार अभी चल रहा है।
मुरादाबाद-लखनऊ नेशनल हाइवे पर हुआ यह हादसा अत्यधिक दुःखद और स्तब्ध कर देने वाला है। कुंदरकी क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव निवासी संजू अपने ऑटो में एक ही परिवार के 11 अन्य सदस्यों को लेकर कटघर के रफातपुरा गांव में धर्मवीर के घर भात (शादी की एक रस्म) लेकर जा रहे थे। ऑटो में सवार लोगों में संजू के अलावा सीमा पत्नी करन सिंह, आरती पुत्री मुरारी, अभय पुत्र ओमवीर, सुमन पत्नी हरदीप, और अनन्या पुत्री करन सिंह शामिल हैं।
जैसे ही उनका ऑटो हाइवे पर कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाइवे के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही मेरठ डिपो की एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में संजू, सीमा, आरती, अभय और सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान अनन्या ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के कुल छह सदस्यों की मौत हो गई है। जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
