जैन मानस्तम्भ का मंच ढहा, दबकर 7 लोगों की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
बागपत। जनपद के बडौत कस्बे में मंगलवार की सुबह भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा हुआ है। इस धार्मिक आयोजन के दौरान मान स्तम्भ परिसर (Jain Pillar) में लकड़ी से बना मंच ढह गया। जिसके नीचे 50 से अधिक श्रद्धालु…
बागपत। जनपद के बडौत कस्बे में मंगलवार की सुबह भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा हुआ है। इस धार्मिक आयोजन के दौरान मान स्तम्भ परिसर (Jain Pillar) में लकड़ी से बना मंच ढह गया। जिसके नीचे 50 से अधिक श्रद्धालु नीचे दब गए। वहीं, दबकर 7 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 40 अन्य घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद भगदड़ मच गई। जिसमें स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रहे 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़ौत शहर के गांधी रोड पर श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज (Shri Digambar Jain Degree College) के मैदान पर आज निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। लेकिन, जैसे ही श्रद्धालु मानस्तम्भ (Jain Pillar) में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियों पर चढ़ने लगे, तो वह भर-भराकर गिर गई। इससे वहां बना मंच ढह गया और कई श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। फिर वहां भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में मान स्तंभ का मंच टूटने से 7 की मौत हो गई है। कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ओर राहत-बचाव के कार्य में जुट गए। इस दौरान मृतकों के शव पोस्टमार्टम के विरोध में जमकर हंगामा भी हुआ। पोस्टमार्टम के विरोध में समाज और मृतकों ने डीएम, एसपी का घेराव किया। इस दौरान तीखी नोंकझोंक हुई।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर संज्ञान लेते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
