उत्तर प्रदेश में 9 IPS अफसरों का तबादला, संभल के SP केके बिश्नोई को मिली बिजनौर की कमान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात शासन ने नौ आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें झांसी, मेरठ, गोंडा समेत सात जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय को पुलिस…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात शासन ने नौ आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें झांसी, मेरठ, गोंडा समेत सात जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं।
मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को पांडेय के स्थान पर मेरठ भेजा गया है। बलरामपुर के पुलिस कप्तान विकास कुमार झांसी के नए एसएसपी होंगे। हरदोई में तैनात मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती मिली है।
संभल में तैनात कृष्ण कुमार को बिजनौर और बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक को गोंडा का प्रभार सौंपा गया है। बाराबंकी के पुलिस कप्तान विकास चन्द्र त्रिपाठी को संभल की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा गोंडा के कप्तान विनीत जायसवाल को सुलतानपुर और इसी पद पर तैनात सुल्तानपुर की एसपी चारू निगम को शासन ने यूपी-112 का पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
