24 घण्टे ऑनलाइन

CBSE बोर्ड 10th रिजल्ट जारी, 93.66% छात्र पास; ऐसे चेक करें रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 93.66 % छात्रों ने परीक्षा पास की है। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट देख सकते हैं, इसका एक्सेस…

24GhanteOnline
May 13, 2025
2 min read

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 93.66 % छात्रों ने परीक्षा पास की है। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट देख सकते हैं, इसका एक्सेस बोर्ड ने पहले ही छात्रों को दे दिया है।

CBSE बोर्ड दसवीं परीक्षा में इस बार तकरीबन 23 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे, इनमें से 22 लाख छात्रों ने सफलता हासिल की है। इनमें लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस बार 95 % छात्राएं सफल रही हैं, जबकि लड़़कों के पास होने का प्रतिशत 92.63% रहा है। छात्र-छात्राओं कोपिछले कई दिनों से रिजल्ट जारी होने का इंतजार था। बोर्ड ने अब रिजल्ट जारी कर दिया है। खास बात ये है कि पिछले साल भी बोर्ड की ओर से 13 मई को रिजल्ट जारी किया गया था।

2 लाख छात्रों के 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर


CBSE दसवीं रिजल्ट में तकरीबन 2 लाख छात्रों के 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आए हैं, इनमें से 45 हजार छात्र ऐसे हैं जिनके 95% से ज्यादा नंबर हैं।

सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी


जबकि एक लाख 41 हजार छात्र ऐसे हैं, जिन्हें इस बार कंपार्टमेंट यानी सप्लीमेंंट्री एग्जाम देना होगा, जिसका आयोजन जुलाई को पहले या दूसरे सप्ताह में होगा।

यहां देख सकते हैं रिजल्ट



  • results.cbse.gov.in

  • results.cbse.nic.in

  • cbseresults.nic.in

  • cbseservices.digilocker.gov.in


ऐसे चेक करें रिजल्ट


>> CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
>> यहां CBSE 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
>> अब रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
>> स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
>> अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।