24 घण्टे ऑनलाइन

हिमाचल प्रदेश का बजट उत्तराखंड के बजट का लगभग आधा है: CM Dhami

November 13, 2026
2 min read
हिमाचल प्रदेश का बजट उत्तराखंड के बजट का लगभग आधा है: CM Dhami

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने चुनावी वादों और सरकारों की आर्थिक स्थिति के बीच अंतर को रेखांकित करते हुए कहा कि चुनाव के समय पुरानी पेंशन लागू करने की बातें तो की जाती हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों को वेतन देने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

धामी ने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए उसकी मौजूदा वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने वहां के बजट के बारे में जानकारी ली थी। इस पर उन्हें बताया गया कि हिमाचल प्रदेश का बजट उत्तराखंड के बजट का लगभग आधा है।

धामी ने इसी बातचीत के आधार पर पड़ोसी राज्य की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन की बात तो दूर, वहां कर्मचारियों को वेतन देने में भी काफी परेशानी हो रही है। धामी ने अपने बयान में उत्तराखंड की विकास यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, 'तो हर सेक्टर में आज हमारा राज्‍य आगे बढ़ रहा है।'

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पुरानी पेंशन योजना का मुद्दा कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के बीच लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें