24 घण्टे ऑनलाइन

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, CM योगी को मिला न्योता

November 14, 2026
2 min read
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, CM योगी को मिला न्योता

लखनऊ: क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों का विवाह 4 दिसंबर को लखनऊ में प्रस्तावित है। शादी के निमंत्रण का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को रिंकू सिंह के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें विवाह समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान रिंकू सिंह की मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह मौजूद रहे। परिजनों ने मुख्यमंत्री को शादी का कार्ड सौंपा और समारोह में आने का आमंत्रण दिया।

शादी में जुट सकती हैं बड़ी हस्तियां

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होने की बात सामने आई है। दोनों परिवारों में समारोह की तैयारियां चल रही हैं। इस विवाह समारोह में राजनीति और क्रिकेट जगत की कई चर्चित हस्तियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। वह वाराणसी के पिंडरा तहसील के करखियांव गांव की रहने वाली हैं। करीब सात साल से सपा से जुड़ी प्रिया ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 25 साल और 7 महीने की उम्र में जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही वह यूपी की दूसरी सबसे युवा सांसद बनीं। उनके पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।

दूसरी ओर, रिंकू सिंह ने आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन से पहचान बनाई और भारतीय क्रिकेट टीम में जगह हासिल की। अब दोनों की शादी को लेकर परिवारों में उत्साह का माहौल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें