24 घण्टे ऑनलाइन

लखनऊ में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च रद्द, सरकार ने नहीं दी आयोजन की अनुमति

November 25, 2026
2 min read
लखनऊ में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च रद्द, सरकार ने नहीं दी आयोजन की अनुमति

लखनऊ में संविधान दिवस पर कांग्रेस के प्रस्तावित संविधान रक्षा मार्च को प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। 26 नवंबर को होने वाले इस मार्च की जगह अब पार्टी मुख्यालय में संविधान रक्षा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे और करीब 40 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

कांग्रेस की योजना पार्टी कार्यालय से हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की थी। पुनिया का कहना है कि प्रशासन को लिखित आवेदन देने के बावजूद संवेदनशील क्षेत्र का हवाला देकर अनुमति से इनकार कर दिया गया। सांसद तनुज पुनिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यक्रमों को अनुमति मिलती है, लेकिन कांग्रेस को रोका जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर एसआईआर के जरिए लोगों का वोट देने का अधिकार छीनने की कोशिश का आरोप भी लगाया। पार्टी का कहना है कि संविधान की रक्षा को लेकर उसका अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गठबंधन की बातचीत के बीच सपा की सूची पर कांग्रेस की नसीहत

दूसरी ओर, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी जारी है। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि 26 सीटों की कोई अंतिम बात नहीं हुई है और सभी 403 सीटों पर चर्चा चल रही है। उन्होंने सपा की पांच उम्मीदवारों की सूची पर कहा कि बातचीत के दौरान ऐसी घोषणाओं से बचना चाहिए।

इमरान मसूद की नाराजगी पर गौतम ने कहा कि उनकी बात अपनी जगह सही है, लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सम्मानजनक निर्णय पर पहुंचेगा। उन्होंने दोनों दलों के नेताओं से जिम्मेदार बयान देने की अपील की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें