समांथा और राज के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे का नाम रखा ‘देव’

साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरु के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने बेटे का स्वागत किया है। समांथा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। पोस्ट के मुताबिक, उनके बेटे का जन्म 19 नवंबर 2026 को हुआ है। कपल ने अपने नन्हे बेटे का नाम ‘देव निदिमोरु’ रखा है।
समांथा ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर
समांथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “हमारा प्यारा बेटा, देव निदिमोरु, 19.11.2026।” साथ ही उन्होंने इस पल को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बताया। तस्वीर में समांथा और राज अपने बेटे का नन्हा हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
फैंस ने दी बधाइयां
पोस्ट सामने आते ही फैंस और चाहने वालों ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग उनके बेटे के नाम और इस नई शुरुआत को लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
कब हुई थी समांथा और राज की शादी?
समांथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी। दोनों ने ईशा फाउंडेशन के लिंग भैरवी मंदिर में सादगी से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया था। अब शादी के करीब एक साल बाद कपल के घर बेटे का जन्म हुआ है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Panchayat Season 5: सचिव जी की फुलेरा में वापसी, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन
‘रामायण’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, छठे दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 823 करोड़ के पार
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
