कानपुर में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी
कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को मजदूरों से भरी एक निजी बस (Bus Fall) बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस…
कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को मजदूरों से भरी एक निजी बस (Bus Fall) बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में सवार 20 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया। साथ कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मौके से बस चालक फरार है।
सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने बताया कि यह बस घाटमपुर के कुढ़नी से रनिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को लेकर जा रही थी। तभी नहर के पास पहुंचने पर अचानक बस (Bus Fall) अनियंत्रित हो गई और वह नहर में जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक मौके से भाग निकला। जबकि बस में सवार अन्य 20 मजदूर डूबने लगे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना करते हुए खुद ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए और बारी-बारी से सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि इस घटना में कुछ मजदूर घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम के साथ-साथ फायर वाहन को भी मौके पर बुलाया गया। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी (सीएफओ) दीपक शर्मा के देख-रेख में क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। आगे उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
