24 घण्टे ऑनलाइन

लखनऊ: पूरी फैमिली ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने समय रहते बचाई जान

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गौतमपल्ली में एक परिवार ने आत्मदाह (Suicide) की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बचा लिया। आत्मदाह का प्रयास करने वाले इस परिवार में पति, पत्नी…

24GhanteOnline
March 7, 2025
2 min read

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गौतमपल्ली में एक परिवार ने आत्मदाह (Suicide) की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बचा लिया। आत्मदाह का प्रयास करने वाले इस परिवार में पति, पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल थीं। यह घटना एक स्कूल के पास हुई, जहां पूरा परिवार आत्मदाह के इरादे से पहुंचा था।

जानकारी के अनुसार, आत्मदाह करने का प्रयास करने वाला परिवार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर क्षेत्र का रहने वाला है। इस परिवार के मुखिया राजन मिश्रा ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस मामले को लेकर वह कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस से गुहार लगा चुके, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने और लगातार हो रहे शोषण से परेशान होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने का फैसला किया।

परिवार जैसे ही लखनऊ के गौतमपल्ली क्षेत्र में स्कूल के पास आत्मदाह करने की कोशिश करने लगा, वहां पहले से मौजूद पुलिस ने तुरंत उन्हें रोक लिया। पुलिस ने परिवार को समझाकर शांत कराया और उन्हें थाने ले गई।

गौतमपल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार के आरोपों की सत्यता की पुष्टि के लिए प्रतापगढ़ पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

मैं तुमसे नफरत कर सकता था लेकिन…, पत्नी से प्रताड़ित शख्स ने होटल रूम में लगा ली फांसी


राजन मिश्रा और उनके परिवार का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस से की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली, जिससे वह निराश होकर आत्मदाह करने के लिए मजबूर हुए। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार की शिकायतों की जांच की जाएगी और अगर उनके आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें