24 घण्टे ऑनलाइन

केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, चौथे दिन ही आंकड़ा एक लाख पार

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ (Kedarnath Dham) में चौथे दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। बता दें की विगत 30 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट…

24GhanteOnline
May 6, 2025
2 min read

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ (Kedarnath Dham) में चौथे दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है।

बता दें की विगत 30 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। इसके बाद दो मई को केदारनाथ (Kedarnath Dham) और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन के चलते यात्रा दिनोंदिन जोर पकड़ रही है।

केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) की यात्रा सबसे कठिन होने के बावजूद यहां बाबा के दर्शन को भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहां चार दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख पांच हजार 879 पहुंच गई है। यात्रा के चौथे दिन सोमवार को 26180 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

मंत्रोच्चारण के साथ खुले केदारनाथ धाम के खुले कपाट, सीएम धामी ने लिया बाबा का आशीर्वाद


श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) सनातन धर्म का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। यहां हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बाबा केदार के आशीर्वाद से इस वर्ष भी यात्रा नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का पुनर्विकास किया गया है। सरकार ने सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का हर प्रकार से ध्यान रखा गया है। तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पैदल यात्रा मार्ग में साफ सफाई से लेकर पानी, शौचालय और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों पर खास फोकस किया गया है।
-पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।