हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चारमिनार इलाके में गुलजार हाउस (Gulzar House) के पास एक बिल्डिग में भीषण आग लगी है। इस घटना में झुलसने से बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि, दर्जनों लोग घायल हो गए…
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चारमिनार इलाके में गुलजार हाउस (Gulzar House) के पास एक बिल्डिग में भीषण आग लगी है। इस घटना में झुलसने से बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि, दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना रविवार की सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच की है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
आशंका है कि इमारत में लगी एसी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 10 एंबुलेंस भी बुलाई गईं हैं। फायर बिगेड के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया है। हालांकि इतने प्रयास के बाद भी आग में फंसे 8 लोगों को नहीं बचाया जा सका।
मृतकों की पहचान अभिषेक मोदी (30), आरुषि जैन (17), हर्षाली गुप्ता (7), शीतल जैन (37), राजेंद्र कुमार (67), सुमित्रा (65), मुन्नीबाई (72) और इराज (2) के रूप में हुई है।
14 लोगों का किया रेस्क्यू
दमकल कर्मियों के मुताबिक, अभी भी इस इमारत में चार परिवारों के दर्जनों लोग फंसे हैं। अब तक जिन लोगों को बाहर निकाला गया है, उनमें तीन बच्चों सहित 14 लोग शामिल है। यह सभी बुरी तरह झुलसे हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इमारत में 30 से अधिक लोग रह रहे थे। इनमें ज्यादातर किराएदार थे।
पुलिस के मुताबिक, इमारत में आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग तेजी से फैलने के कारण चारमीनार की ओर जाने वाली सड़कें बंद कर दी गई हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
