सेवा संकल्प अभियान से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, जन जन की भागीदारी से बनेगा विकसित भदोही: ए के शर्मा
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। मंत्री…

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। मंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाया जाए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में देश में हुए विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के साथ ही विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं वंचित वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान पात्र लेकिन योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों का चिन्हांकन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाए।
शर्मा ने कहा कि 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जनपद में घरों, सरकारी भवनों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन, विकास और विकसित भारत-2047 के संकल्प का संदेश दिया जाए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर दीप जलाकर इस जनभागीदारी अभियान में सहभागी बनें।
प्रभारी मंत्री ने अभियान के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, गौशाला एवं अमृत सरोवर में सेवा कार्य, महिला स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता सहित विभिन्न जनोपयोगी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं में लम्पी रोग की रोकथाम के लिए प्रभावी टीकाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु स्वच्छता, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव और जलभराव वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित कर पात्र लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। गांव-गांव ग्राम चौपाल और सीधा संवाद कार्यक्रमों के साथ प्रमुख स्थलों पर सेवा, सुशासन और विकसित भारत-2047 की संकल्पना को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जनपद में 102 डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को आधुनिक शिक्षा संसाधनों से जोड़ने की पहल भी की जाएगी।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी सहित जनप्रतिनिधि एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
