चुनाव से पहले मायावती का बड़ा लिटमस टेस्ट, रैली की भीड़ तय करेगी किसको मिलेगा टिकट
बहुजन समाज पार्टी (BSP) संस्थापक कांशीराम के 9 अक्तूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर एक विशाल महारैली का आयोजन करने जा रही है। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में…

बहुजन समाज पार्टी (BSP) संस्थापक कांशीराम के 9 अक्तूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर एक विशाल महारैली का आयोजन करने जा रही है। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने इस रैली को अपने राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का मुख्य जरिया बनाया है।
पार्टी आलाकमान ने सभी संभावित उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिक से अधिक समर्थकों के साथ रैली स्थल पर पहुंचे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रैली में भीड़ जुटाने की क्षमता ही दावेदारों के टिकट वितरण और अंतिम चयन का मुख्य आधार बन सकती है।
रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने और चुनावी रणनीति तय करने के लिए अगले सप्ताह प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जाएगी, जिसकी अध्यक्षता बसपा अध्यक्ष मायावती (Mayawati) स्वयं करेंगी और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी। पिछले वर्ष 9 अक्तूबर की रैली में मिली भारी सफलता से उत्साहित पार्टी इस बार भी बड़े पैमाने पर लामबंदी कर रही है; पिछले मंच से ही मायावती ने चुनाव अकेले दम पर लड़ने का बड़ा ऐलान किया था।
पार्टी का दावा है कि इस बार उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी लाखों कार्यकर्ता पहुंचेंगे और रैली में 10 लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है, जिसे चुनाव से पहले माहौल बनाने के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
