24 घण्टे ऑनलाइन

अटल बिहारी की जन्म जयंती पर प्रत्येक विधानसभा में संगोष्ठी का आयोजन होगा

देहरादून। उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने सोमवार को बताया कि संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद् के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती…

24GhanteOnline
December 22, 2025
2 min read

देहरादून। उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने सोमवार को बताया कि संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद् के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती (Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary) के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन का शुभारंभ 24 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे को संस्कृति प्रेक्षागृह देहरादून से किया जाएगा। इसके बाद द25 दिसंबर से इस संगोष्ठी का आयोजन प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भी किया जाएगा।

संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष ने कहा कि आयोजन स्वर्गीय अटल जी (Atal Bihari Vajpayee) के आदर्शों उनके सुशासन के दृष्टिकोण और उनकी कविताओं के माध्यम से उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा स्व. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के जीवन से संबंधित साहित्य कविताओं उनके विचारों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही वह वरिष्ठ नागरिक जिन्होंने अटल जी के साथ एवं उनके नेतृत्व में काम किया है उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। कवि सम्मेलन व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन भी इस संगोष्ठी में किया जाएगा।

संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष ने कहा कि संगोष्ठी कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर उनके द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से उनके भी स्टाल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया संगोष्ठी के दौरान पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें