24 घण्टे ऑनलाइन

रामलीला के दौरान सियार ने किया हमला, 8 लोग घायल; मचा हड़कंप

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोरों थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव लहरा, पाठकपुर और कादरवाड़ी में रामलीला कार्यक्रम के दौरान एक जंगली सियार (Jackal) ने लोगों पर हमला कर दिया। यह घटना…

24GhanteOnline
October 11, 2025
2 min read
रामलीला के दौरान सियार ने किया हमला, 8 लोग घायल; मचा हड़कंप

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोरों थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव लहरा, पाठकपुर और कादरवाड़ी में रामलीला कार्यक्रम के दौरान एक जंगली सियार (Jackal) ने लोगों पर हमला कर दिया। यह घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जब रामलीला का कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक ने सियार ने लोगों पर हमला कर दिया। सियार (Jackal) के हमले में कुल 8 लोग घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

घायलों में 50 साल के अजीत के बेटे सुखपाल, पाठकपुर की रहने वाली सुखपाल की पत्नी रतन कुमारी, 9 साल का राकेश, लहरा का रहने वाला 16 साल का अंकित, राधेश्याम, नेक्सी कादरवाड़ी का रहने वाला 15 साल का अजीत और 40 साल का राकेश शामिल हैं। लहरा के रहने वाले घायलों को तत्काल सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

घटना के दौरान सियार (Jackal) ने एक भैंस और एक गाय पर भी हमला किया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी जगदीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शांति व्यवस्था कायम रखी। वहीं, वन विभाग की टीम को भी तुरंत जानकारी दे दी गई। ताकि सियार को पकड़ा जा सके और आगे की घटनाओं को रोका जा सके।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। वन विभाग की टीम ने मामले की जानकारी मिलते ही जंगल में सियार की तलाश शुरू कर दी है। गांव वालों को कहा गया है कि जब तक सियार को नहीं पकड़ लिया जाता। वह सावधान रहें और अनहोनी से बचने के लिए बिना वजह बाहर भी न आएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…