24 घण्टे ऑनलाइन

कोरोना ने फिर दी दस्तक, इस शहर में मिले दो मरीज; एक महिला की मौत

इंदौर। देश भर में कोरोना (Corona) ने दो साल पहले भयंकर तबाही मचाई थी। आलम यह था कि लोग अपने घरों में कैद हो कर रह गए थे। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर वही स्थिति बनने की संभावना है। शहर में कोरोना (Corona) ने एक…

24GhanteOnline
April 22, 2025
2 min read

इंदौर। देश भर में कोरोना (Corona) ने दो साल पहले भयंकर तबाही मचाई थी। आलम यह था कि लोग अपने घरों में कैद हो कर रह गए थे। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर वही स्थिति बनने की संभावना है। शहर में कोरोना (Corona) ने एक बार फिर दस्तक दी है। इस बीमारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक है। इन दोनों मरीजों को इंदौर के अरविंद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

जानकारी के मुताबिक एक महिला मरीज 74 वर्षीय नोसीबाई को हाल ही में इंदौर के अरविंद हॉस्पिटल लाया गया था। महिला को सर्दी जुकाम की दिक्कत थी और काफी इलाज के बाद भी राहत नहीं मिल रही थी। अरविंद अस्पताल में महिला के लक्षण को देखकर कोविड टेस्ट कराया गया। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आनन फानन में महिला को कोरंटीन किया गया और इलाज शुरू किया गया, लेकिन आखिर में महिला की मौत हो गई।

कांटेक्ट हिस्ट्री की जांच में जुटा विभाग


शहर के एक अन्य मरीज में भी कोरोना (Corona) के लक्षण पाए गए हैं। अरविंद हॉस्पिटल के मुख्य डॉक्टर महक भंडारी के मुताबिक 74 वर्षीय नोसीबाई नंदन नगर राजनगर के पास की रहने वाली थीं।

घुड़सवारी का आनंद ले रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने बरसाई गोलियां, एक की मौत


उनकी मौत के बाद उनके कांटेक्ट हिस्ट्री की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे ही लक्षणों के साथ हिमलेश नामक मरीज को भी भर्ती किया गया है। हिमलेश की भी जांच पड़ताल में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई है।

देवास का रहने वाला है दूसरा मरीज


इसके चलते अस्पताल में ही उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। वह मूल रूप से देवास का रहने वाला है। इसलिए इस संबंध में देवास के स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग इन दोनों मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री की जांच करा रहा है। इन दो मरीजों की रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। डर है कि कोराना कहीं रौद्र रूप ना ले ले। इसलिए प्रशासन एक्टिव हो गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।