नाचते-नाचते स्टेज पर गिर गई महिला... अचानक हुआ कुछ ऐसा की बहन की शादी में पसर गया मातम
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर डांस करते समय 22 वर्षीय परिणीता जैन (Parineeta Jain) की अचानक मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक (Heart…
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर डांस करते समय 22 वर्षीय परिणीता जैन (Parineeta Jain) की अचानक मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत की आशंका जताई गई है। इस घटना के बाद शादी समारोह में मातम छा गया, और रस्में जल्द पूरी कर दी गईं।
विदिशा के मगधम रिपोर्ट में चल रहे शादी समारोह में स्टेज पर डांस करते समय एक युवती की मौत हो गई। 22 वर्षीय परिणीता जैन इंदौर की रहने वाली थी। वह अपनी मामा की बेटी की शादी में शामिल होने गुना से विदिशा आई थीं।
Video
मध्य प्रदेश के विदिशा में बहन की शादी में नाचते-नाचते स्टेज पर ही गिर पड़ी युवती, हुई मौत। pic.twitter.com/QoddIuLdOc
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) February 9, 2025
स्टेज पर डांस करते हुए अचानक गिरी
शनिवार रात को महिला संगीत के अवसर पर वह स्टेज पर डांस करते हुए अचानक गिर गई। उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर को विदिशा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है, हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत की वजह हो सकती है।
युवती की मौत के बाद शादी समारोह में मातम छा गया, शादी रविवार को होना थी लेकिन शनिवार को ही शादी की रस्में पूरी कर समारोह समाप्त कर दिया। परिणीता का स्टेज पर डांस करते हुए वीडियो रविवार को सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इन्वेस्टमेंट कंपनी में ब्रांच हेड हैं पिता
इंदौर के साउथ तुकोगंज निवासी परिणीता के पिता सुरेंद्र कुमार जैन इंदौर के ही विजयनगर में एक इन्वेस्टमेंट कंपनी में ब्रांच हेड हैं। बेटी की मौत के बाद अब परिवार सदमे में है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मीनाक्षी नटराजन मैदान में, राज्यसभा सीट पर बढ़ी सरगर्मी
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan ) ने सोमवार को विधानसभा स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस ने शक्ति…
‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ किताब का CM मोहन यादव ने किया विमोचन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया को भारत बनाने के लिए एक नहीं अनेक ऐतिहासिक और स्मरणीय कार्य किए हैं। हमारी न्याय व्यवस्था के निर्णय से जहां…
OPD में बिल्ली ने 3 बच्चों का दिया जन्म, मेडिकल कॉलेज के डीन ने दी ये सफाई
इंदौर स्थित एम वाय अस्पताल के ओपीडी (OPD) में बिल्ली के बच्चों के जन्म लेने की घटना ने मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। छह महीने पहले इसी अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों…
Kuno में बड़ा हादसा! चीता वीरा के शावक की जंगल में छोड़ने के अगले दिन मौत
श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में हाल ही में जंगल में छोड़े गए दो चीता शावकों में से एक की मौत हो गई। वन विभाग की टीम को 10 महीने के शावक का शव जंगल क्षेत्र में मिला…
