24 घण्टे ऑनलाइन

300 फीट गहरी कोयला खदान में पानी भरने से एक मजदूर की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुवाहाटी। असम (Assam) के दीमा हसाओ जिले में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। यहां 300 फीट गहरी कोयला खदान (Coal Mine) में पानी घुसने के बाद 9 मजदूर फंस गए थे। इसमें से एक का शव बुधवार को इंडियन आर्मी की गोताखोर टीम ने बरामद…

24GhanteOnline
January 8, 2025
2 min read

गुवाहाटी। असम (Assam) के दीमा हसाओ जिले में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। यहां 300 फीट गहरी कोयला खदान (Coal Mine) में पानी घुसने के बाद 9 मजदूर फंस गए थे। इसमें से एक का शव बुधवार को इंडियन आर्मी की गोताखोर टीम ने बरामद किया। मजदूरों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि खदान 'चूहे के बिल' के जैसी होने के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

इंडियन नेवी और NDRF सहित कई एजेंसियां, पानी से लबालब भरी कोयले की खदान (Coal Mine) में फंसे हुए आठ मजदूरों को बचाने के लिए कैंपेन चला रही है। भारी बारिश के बाद, असम-मेघालय बॉर्डर के पास एक सुदूर इलाके उमरंगसो में 300 फीट गहरी अवैध खदान (Coal Mine) में सोमवार को पानी भर गया, जिससे नौ मजदूर फंस गए। सूत्रों के मुताबिक, खदान में करीब 100 फीट तक पानी भर गया है।

नौसेना ने सर्च ऑपरेशन में मदद के लिए स्पेश्लाइज्ड डाइविंग इक्विपमेंट और पानी के अंदर कैमरे तैनात किए हैं। स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने वाली एनडीआरएफ की टीम ने बचावकर्मियों की सुरक्षा के लिए खदान से पानी निकालने और स्ट्रक्चर को मजबूत करने सहित सतही कार्यों में अहम भूमिका निभाई है। यह कैंपेन चुनौतियों से भरा रहा है। बचावकर्मियों को तंग खाइयों, तेज पानी की धाराओं, कम दृश्यता और मलबे से गुजरना पड़ा।

तमाम तरह की परेशानियों के बावजूद, सेना, नौसेना और NDRF की टीम लगातार कोशिशें कर रही है। इंडियन नेवी द्वारा पानी के अंदर रिमोट से चलने वाले व्हीकल (ROV) का उपयोग पानी से लबालब खदान की मैपिंग करने में किया जा रहा है।

असम सरकार ने रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा सपोर्ट देने का वादा किया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "हम फंसे हुए लोगों को बचाने और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवारों की सहायता करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…