24 घण्टे ऑनलाइन

लू से बचाती है ये देसी ड्रिंक, 1 गिलास भी है असरदार

आम पन्ना (Aam Panna), आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, गर्मियों में ये कुछ ज्यादा ही खास हो जाता है। जी हां, गर्मियों में ये ड्रिंक आपको हर घर में मिल जाएगी। इतना ही नहीं लोग पेट दर्द, कब्ज और मतली…

24GhanteOnline
April 25, 2026
2 min read

आम पन्ना (Aam Panna), आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, गर्मियों में ये कुछ ज्यादा ही खास हो जाता है। जी हां, गर्मियों में ये ड्रिंक आपको हर घर में मिल जाएगी। इतना ही नहीं लोग पेट दर्द, कब्ज और मतली जैसी समस्याओं में भी इस ड्रिंक को पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा, जब देश में पारा 40 डिग्री के पार (heatwave in india) चल रहा है तो, इस ड्रिंक को पीना और भी जरूरी हो जाता है। तो, आइए सबसे पहले जानते हैं आम पन्ना पीने के फायदे (aam panna benefits) और फिर जानेंगे आम पन्ना बनाने की विधि।

आम पन्ना (Aam Panna) पीने के फायदे


1- हीट स्ट्रोक से बचाता है आम पन्ना (Aam Panna)

गर्मियों में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की बहुत ज्यादा कमी हो जाती है। ऐसे में सबसे पहले हम हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाते हैं। तो, इस स्थिति से बचने के लिए सोडियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिजों से भरपूर आम पन्ना का एक गिलास शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के सही संतुलन को वापस लाने में मदद कर सकता है। इस तरह इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करके ये हीट स्ट्रोक से बचाव में मददगार है।

2- आम पन्ना (Aam Panna) पेट के लिए फायदेमंद

आम पन्ना (Aam Panna) पेट की सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसमें कुछ एक्टिव इंग्रीडिएंट्स होते हैं जैसे  एल्डिहाइड और ईस्टरस आदि जो कि शरीर के पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसका विटामिन सी और विटामिन बी आंतों की सफाई में मदद करती है। साथ ही ये कब्ज, बदहजमी और एसिडिटी की समस्या में भी कारगर है।  इतना ही नहीं सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो यह दस्त को रोकने में भी मददगार है।

आम पन्ना (Aam Panna) बनाने की विधि


आम पन्ना (Aam Panna) बनाने क लिए पहले कच्ची अमिया को उबाल लें। अब इसको पीस कर दरदरा कर लें। पीसते समय इसमें पुदीने के कुछ पत्ते, जीरा भून कर और काला नमक मिला लें। अब इसमें काम भर का पानी, बर्फ, नमक, थोड़ी सी चीनी और 1 नींबू का रस मिला लें। अब सबको अच्छे से मिक्स करें और अब इसका सेवन करें। तो, घर में बनाएं ये आम पन्ना और पूरी गर्मी हेल्दी रहें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…