24 घण्टे ऑनलाइन

भोपाल में ‘AAP’ के ऑफिस पर मकान मालिक ने लगा दिया ताला, पार्टी पर लगाएं ये गंभीर आरोप

भोपाल। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार होेने के बाद अब मध्यप्रदेश में भी पार्टी को झटका लगा है। दरअसल पार्टी का जो कार्यालय है उसका किराया जमा नहीं हो सका है और इसके बाद मकान मालिक ने कार्यालय पर अपना ताला…

24GhanteOnline
March 1, 2025
2 min read

भोपाल। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार होेने के बाद अब मध्यप्रदेश में भी पार्टी को झटका लगा है। दरअसल पार्टी का जो कार्यालय है उसका किराया जमा नहीं हो सका है और इसके बाद मकान मालिक ने कार्यालय पर अपना ताला लगा दिया। बताया गया है कि दो माह का किराया बाकी है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में AAP  का प्रदेश कार्यालय सुभाष नगर में स्थित है। जहां पिछले लंबे समय से प्रदेश की आप की राजनीति चल रही थी। जहां अब मकान मालिक ने किराया नहीं मिलने से ऑफिस के गेट पर ताला लगा दिया। बताया जा रहा है कि पिछले 4 महीनों से आप पार्टी ने ऑफिस का किराया नहीं दिया है।

मकान मालिक ने लगाए कई गंभीर आरोप


मकान मालिक विवेक गंगलानी ने बताया कि पार्टी कार्यालय में चल रही गतिविधियों से आपत्ति है। पार्टी कार्यालय में शराब की पेटियां और दूसरी गतिविधियों पर मकान मालिक ने नाराजगी जताई है। मकान खाली कराने पर आम आदमी पार्टी के लोगों ने दी गंगलानी को धमकी भी दी है। मालिक का कहना है कि दफ्तर का किराया और बिजली बिल भी नहीं भरा है। विवेक ने कहा कि अब मैं पुलिस थाने में शिकायत करूंगा। कानून का सहारा लेना जरूरी है।

कौन हैं आप का एमपी प्रदेश अध्यक्ष


मध्य प्रदेश में सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने निकाय चुनाव में आप के टिकट पर महापौर का चुनाव जीतकर एमपी में आप की एंट्री कराई थी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ गलतफहमी के कारण ये हो रहा है। 5 तारीख को मैं वहां बैठक करूंगी और मीडिया से भी बात करेंगे।

हालांकि पार्टी के दूसरे पदाधिकारियों ने भी फिलहाल जानकारी से इंकार किया है। हाल ही में दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मीनाक्षी नटराजन मैदान में, राज्यसभा सीट पर बढ़ी सरगर्मी

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan ) ने सोमवार को विधानसभा स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस ने शक्ति…

‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ किताब का CM मोहन यादव ने किया विमोचन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया को भारत बनाने के लिए एक नहीं अनेक ऐतिहासिक और स्मरणीय कार्य किए हैं। हमारी न्याय व्यवस्था के निर्णय से जहां…

OPD में बिल्ली ने 3 बच्चों का दिया जन्म, मेडिकल कॉलेज के डीन ने दी ये सफाई

इंदौर स्थित एम वाय अस्पताल के ओपीडी (OPD) में बिल्ली के बच्चों के जन्म लेने की घटना ने मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। छह महीने पहले इसी अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों…

Kuno में बड़ा हादसा! चीता वीरा के शावक की जंगल में छोड़ने के अगले दिन मौत

श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में हाल ही में जंगल में छोड़े गए दो चीता शावकों में से एक की मौत हो गई। वन विभाग की टीम को 10 महीने के शावक का शव जंगल क्षेत्र में मिला…