24 घण्टे ऑनलाइन

AAP ने लॉन्च की छात्र विंग ASAP, केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) अब अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रही है, साथ ही युवाओं के बीच में पकड़ को मजबूत करने के लिए पार्टी ने अब एक अहम कदम उठाया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी…

24GhanteOnline
May 20, 2025
2 min read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) अब अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रही है, साथ ही युवाओं के बीच में पकड़ को मजबूत करने के लिए पार्टी ने अब एक अहम कदम उठाया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की छात्र विंग को लॉन्च किया। केजरीवाल ने छात्र विंग एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) लॉन्च की। स्टूडेंट विंग लॉन्च करने के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और अवध ओझा भी मौजूद रहे।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, मुझे खुशी है कि आज आम आदमी पार्टी का स्टूडेंट विंग, ASAP लॉन्च हो रहा है। अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स क्या है? आज हमारे देश में बहुत समस्याएं हैं। खाने को नहीं है, 75 साल बाद भी सड़कें, अस्पताल नहीं है, कोई खुश नहीं है, इन सभी समस्याओं की जड़ आज की राजनीति है।

बीजेपी-कांग्रेस को किया टारगेट


केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बाकी पार्टियों को टारगेट करते हुए कहा, कांग्रेस, बीजेपी की राजनीति एक ही धर्रे पर चल रही है, यही मैन स्ट्रीम पॉलिटिक्स ही सभी समस्याओं की जड़ है। आपके घर बिजली आएगी या नहीं? आपको सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं ये सभी राजनीति है, आपको इसका हिस्सा बनना ही पड़ेगा।

कासगंज में गरजे CM योगी, ‘पाकिस्तान गुहार लगा रहा कि हमारी जान बख्श दो’


केजरीवाल ने आगे कहा, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 10 साल राजनीति की अब पंजाब में सरकार है। यही अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…