24 घण्टे ऑनलाइन

17 महीने बाद जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला आजम खान, इस मामले में काट रहे थे सजा

हरदोई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) के बेटे व पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान (Abdullah Azam Khan) को आज जिला कारागार से रिहा हो गए हैं। अब्दुल्लाह को 22 अक्टूबर 2023 को फर्जी जन्म प्रमाण…

24GhanteOnline
February 25, 2025
3 min read

हरदोई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) के बेटे व पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान (Abdullah Azam Khan) को आज जिला कारागार से रिहा हो गए हैं। अब्दुल्लाह को 22 अक्टूबर 2023 को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर कारागार से हरदोई कारागार में शिफ्ट किया गया था। 16 महीने से अधिक समय से वह हरदोई जेल में बंद है। अब्दुल्ला की सभी मामलों में जमानत होने के बाद जिला कारागार हरदोई में रिहाई आदेश पहुंचने के बाद आज उन्हें हरदोई जिला कारागार से रिहा किया गया।

सोमवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल न्यायालय से उनकी रिहाई के परवाने हरदोई जेल को भेज दिए गए थे और आज जब उनकी रिहाई होने की खबर सामने आई है तो समर्थकों का जमावड़ा जिला कारागार के बाहर गेट पर लगने लगा। जिनमे सपा के नेता भी शामिल रहे। मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा भी हरदोई पहुंची और उन्होंने कहा कि न्याय पालिका पर पहले भी भरोसा था अब भी है न्याय मिला है आगे भी मिलेगा।

अब्दुल्ला (Abdullah Azam Khan) की रिहाई को लेकर उनके समर्थक रामपुर से लेकर कई अन्य जिलों के जिला कारागार पर पहुंचे। समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी जिले में धारा 144 लगे होने का हवाला देकर जिला कारागार के आसपास भीड़ न करने की चेतावनी देता नजर आ रहा है। ऐसे में अब्दुल्लाह आजम के समर्थक छोटे-छोटे गुटों में कई जगह पर अलग-अलग खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट से हुई थी जमानत


बीते दिनों उनकी सुप्रीम कोर्ट से जमानत हुई थी उसके बाद बाकी बचे एक मामले में रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में से भी उनको जमानत मिल गई। लेकिन उनके ऊपर 45 मुकदमे दर्ज थे जिन सब में ही जमानत हो चुकी थी लेकिन जेल में रहने की वजह से उनकी जमानतें तुड़वा चुके थे। जमानतियों के सत्यापन की रिपोर्ट कोर्ट पहुंच चुकी है। सोमवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल न्यायालय से उनकी रिहाई के परवाने हरदोई जेल को भेज दिए गए। मंगलवार को उनकी रिहाई हो गई।

जेल में बंद है आजम खान


दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में 18 अक्टूबर 2023 को न्यायालय ने सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी पूर्व सांसद डा. तजीन फातिमा और बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला (Abdullah Azam Khan) को सात-सात साल के कारावास की सजा सुनाई थी। इस मामले में आजम खां सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं, जबकि अब्दुल्ला हरदोई जेल में बंद थे।

महाशिवरात्रि स्नान पर्व के लिए मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में नो-व्हीकल जोन प्लान लागू


डा. तजीन फातिमा रामपुर जेल में बंद थी, जो सात महीने 11 दिन बाद जमानत पर बाहर आ गई थीं। आजम खां अभी भी जेल में बंद हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें