24 घण्टे ऑनलाइन

IIT पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में ACP मोहसिन खान निलंबित

कानपुर। IIT कानपुर की एक पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में फंसे ACP मोहसिन खान (ACP Mohsin Khan) को निलंबित कर दिया गया है। दिसंबर 2024 में छात्रा ने कल्याणपुर थाना में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद ACP को डीजीपी…

24GhanteOnline
March 12, 2025
2 min read

कानपुर। IIT कानपुर की एक पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में फंसे ACP मोहसिन खान (ACP Mohsin Khan) को निलंबित कर दिया गया है। दिसंबर 2024 में छात्रा ने कल्याणपुर थाना में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद ACP को डीजीपी मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था। अब SIT की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने निलंबन की कार्रवाई की है।

7 दिन पहले छात्रा ने डीजीपी प्रशांत कुमार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। पत्र में उसने लिखा था कि आरोपी वर्दी में होने के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। हाईकोर्ट से गिरफ्तारी और चार्जशीट पर रोक ले ली। लेकिन मैं आखिरी सांस तक लड़ूंगी। न सिर्फ मेरा करियर बर्बाद हुआ, बल्कि मैं मानसिक तनाव झेल रही हूं।

दुष्कर्म के आरोप में फंसे ACP (ACP Mohsin Khan) निलंबित 


इस मामले में 20 मार्च को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट तय करेगा कि जांच आगे बढ़ेगी या नहीं। ACP ने 16 दिसंबर को याचिका दाखिल कर गिरफ्तारी पर रोक और FIR रद्द करने की मांग की थी।

ACP मोहसिन की बढ़ी मुश्किलें, IIT कानपुर से नहीं कर पाएंगे PHD


निलंबन के बाद भी ACP मोहसिन खान डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ से अटैच रहेंगे। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को निलंबन आदेश भेजा जाएगा। इसके बाद आंतरिक जांच होगी और आगे की कार्रवाई तय होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें