चौकी में दिन में पूजा-अर्चना, शाम को रोजा-इफ्तार, दारोगा पर एक्शन
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हाल ही में एक पुलिस चौकी का निर्माण हुआ। बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में उसका उद्घाटन हुआ। नई नवेली चौकी की कमान दारोगा शैलेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई। उद्घाटन के दिन चौकी में…
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हाल ही में एक पुलिस चौकी का निर्माण हुआ। बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में उसका उद्घाटन हुआ। नई नवेली चौकी की कमान दारोगा शैलेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई। उद्घाटन के दिन चौकी में पूजा–अर्चना हुई, लड्डू बंटे, दावत हुई। मगर शाम को चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।
लाइन हाजिर होने से पहले दारोगा शैलेंद्र प्रताप ने रोजा इफ्तार पार्टी की थी, जिसमें चौकी पर मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे थे। कहा जा रहा है कि यही इफ्तार पार्टी (Iftar Party) देना दारोगा के लिए मुसीबत बन गया। उन्हें 24 घंटे के अंदर ही चार्ज से हटा दिया गया। बिना सीनियर को बताए चौकी में इफ्तार पार्टी (Iftar Party) के आयोजन पर एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने एक्शन ले लिया। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह लाइन हाजिर कर दिए गए।
आरोप है कि स्थानीय नेताओं और दलालों को खुश करने के लिए दारोगा ने चौकी में इफ्तार पार्टी (Iftar Party) आयोजित की थी। इस चौकी का 17 मार्च को ही एसएसपी ने उद्घाटन किया था। पूरा मामला थाना लोहियानगर क्षेत्र का है।
पूर्व CM भूपेश बघेल के घर छापे, इस मामले में ED के बाद CBI की भी हुई एंट्री
मेरठ की जाकिर कॉलोनी चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी (Iftar Party) की गई थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने संज्ञान लिया और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में नई चौकी जाकिर कॉलोनी चौकी हाल ही में बनाई गई थी। 17 मार्च को इसका उद्घाटन एसएसपी डॉ। विपिन ताडा ने किया था। इफ्तार पार्टी में चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
