24 घण्टे ऑनलाइन

एक्टर की हार्ट अटैक से मौत, सलमान खान के साथ कर चुके काम

एक्टर और बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन (Varinder Singh Ghuman) का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। फैन्स के बीच सन्नाटा पसर चुका है। वरिंदर की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। कहा जा…

24GhanteOnline
October 10, 2025
3 min read
एक्टर की हार्ट अटैक से मौत, सलमान खान के साथ कर चुके काम

एक्टर और बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन (Varinder Singh Ghuman) का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। फैन्स के बीच सन्नाटा पसर चुका है। वरिंदर की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है।

कहा जा रहा है कि वरिंदर बाइसेप्स इंजरी का माइनर ऑपरेशन करवाने के लिए अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे। वो अकेले ही घर से निकले थे। क्योंकि ये माइनर ऑपरेशन था, इसलिए उनको आज ही वापस आना था, लेकिन अचानक उनको कार्डियक अरेस्ट आ गया और उनकी मौत हो गई।

सलमान संग वरिंदर (Varinder Singh Ghuman) ने किया काम


सलमान खान के साथ वरिंदर (Varinder Singh Ghuman) फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे। उनकी बॉडी-बिल्डिंग की हर किसी ने तारीफ की थी। जिस तरह की फिजीक वरिंदर ने बनाई थी, उसे देखकर सलमान के फैन्स दीवाने हो गए थे। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी।

पंजाबी एक्टर-बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मण का निधन (Photo: Instagram @veervarindersinghghuman)

सलमान खान के साथ भी वरिंदर (Varinder Singh Ghuman) ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी, जिसमें उनका लुक काफी गंभीर नजर आ रहा था। जब फिल्म का ट्रेलर आया था, तभी वरिंदर फैन्स के बीच अपनी पर्सनैलिटी को लेकर छा गए थे। वरिंदर एक जाने-माने फिटनेस फ्रीक थे। वरिंदर 'मिस्टर इंडिया 2009' में रह चुके थे। सिर्फ इतना ही नहीं, वरिंदर 'मिस्टर एशिया चैंपियनशिप' में सेकेंड पोजीशन पर रहे थे। इन्हें 'द हीमैन ऑफ इंडिया' कहा जाता था। पर वरिंदर को एक्टिंग का भी बहुत शौक था।

वरिंदर, दुनिया के पहले वेजिटेरियन प्रोफेशनल बॉडी-बिल्डर थे। ये IFBB (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी-बिल्डिंग एंड फिटनेस) प्रो कार्ड हासिल करने वाले पहले इंडियन बॉडी-बिल्डर थे। अमेरिकन एक्टर Arnold Schwarzenegger ने वरिंदर को एशिया में अपने हेल्थ प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए हायर किया था। वरिंदर, उनके प्रोडक्ट्स के ब्रांड एम्बेस्डर बने थे।

एक्टिंग का था वरिंदर (Varinder Singh Ghuman) को शौक


वरिंदर सिर्फ फिटनेस में ही नहीं, बल्कि एक्टिंग में भी दिलचस्पी रखते थे। कुछ पंजाबी और हिंदी फिल्में वरिंदर ने की हैं। इसमें 'कबड्डी वन्स अपॉन' एक पंजाबी फिल्म रही जिसने वरिंदर को रातोरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म से वरिंदर ने एक्टिंग डेब्यू किया था।

Varinder Singh Ghuman: From Bodybuilder to actor - Bollywood Couch

हिंदी फिल्मों में वरिंदर ने 'रोर-टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से डेब्यू किया था। इसके बाद वरिंदर 'मरजावां' फिल्म में भी नजर आए थे। फैन्स इन्हें सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में देखकर काफी खुश हुए थे। वरिंदर ने बॉबी देओल, रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करीना कपूर खान और सलमान खान के साथ काम किया हुआ है। हिंदी सिनेमा में इनका काफी बोलबाला था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…