24 घण्टे ऑनलाइन

केजरीवाल बोले- आज रात वोटरों की उंगलियों पर लगा द जाएगी इंक, बीजेपी ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। वोटिंग प्रक्रिया में धांधली की शिकायतों को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) , सीएम आतिशी और सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को चुनाव आयोग से मुलाक़ात की। इस दौरान AAP नेताओं ने बीती रात दिल्ली के…

24GhanteOnline
February 4, 2025
2 min read

नई दिल्ली। वोटिंग प्रक्रिया में धांधली की शिकायतों को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) , सीएम आतिशी और सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को चुनाव आयोग से मुलाक़ात की। इस दौरान AAP नेताओं ने बीती रात दिल्ली के अलग अलग इलाकों में मतदाताओं को प्रभावित करने वाले आचार संहिता के उल्लंघन के मुद्दे को आयोग के समक्ष रखा।

चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद बोले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, 'साइलेंट पीरियड के बाद भी चुनाव आयोग ने हमसे मुलाकात की। हमने उन्हें बताया जगह-जगह हिंसा हो रही है। गुंडागर्दी हो रही है दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करके गुंडागर्दी करवाई जा रही है।चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि सख़्त कार्रवाई की जाएगी और चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए सभी क़दम उठाए जाएंगे।हमने उन्हें बताया बड़े पैमाने पर वोटर सप्रेशन हो सकता है।'

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आगे कहा, 'पुलिस की गुंडागर्दी की वजह से कई जगह लोग घर से डर के मारे वोट डालने न निकलें तो चुनाव आयोग ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि लोग घर से निकल सकें। यह आशंका है कि बड़े स्तर पर आज रात को पैसे देकर या डरा धमकाकर लोगों के काली इंक उनकी उंगुली पर लगा दी जाए ताकि वो कल वोट डालने ना जा सकें। इसके ऊपर भी चुनाव आयोग ने समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। हम चुनाव आयोग का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने हमसे मुलाक़ात की।'

हमने शीशमहल नहीं गरीबों के लिए घर बनाएं: पीएम मोदी


अरविंद केजरीवाल के इस आरोप पर कि आज रात मतदाताओं की उंगलियों पर जबरन स्याही लगाई जा सकती है, भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, "वह जल्द ही ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाना शुरू कर देंगे। उन्हें पता है कि वह सत्ता गंवा रहे हैं और अपनी इज्जत बचाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं... उन्हें पता है कि वह चाहे कुछ भी कर लें, जनता ने तय कर लिया है कि वे दिल्ली से आप और केजरीवाल को हटा देंगे..."

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…