24 घण्टे ऑनलाइन

बेंगलुरु में गूंजी उत्तराखंड की लोक आत्मा, ऐपण कला ने We Utsav में बटोरा सबका ध्यान

देहरादून : भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा दिनांक 14 फरवरी को आयोजित एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में भारत के आठ राज्यों…

24GhanteOnline
February 14, 2026
1 min read
बेंगलुरु में गूंजी उत्तराखंड की लोक आत्मा, ऐपण कला ने We Utsav में बटोरा सबका ध्यान

देहरादून : भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा दिनांक 14 फरवरी को आयोजित एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में भारत के आठ राज्यों ने अपनी-अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड की लोक कला ऐपण को प्रस्तुत करते हुए उत्तराखंड की लोक कलाकार ज्योति जोशी ने ऐपण (Aipan Art) की महत्ता एवं इसकी परंपरागत विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में आने वाले स्थानीय लोगों द्वारा उत्तराखंड की लोक कला ऐपण (Aipan Art) को अत्यंत सराहा गया।

उल्लेखनीय है कि ज्योति ने उत्तराखंड विधानसभा भवन, देहरादून तथा उत्तराखंड विधानसभा भवन (गैरसैंण) में भी ऐपण कला (Aipan Art) की भव्य प्रस्तुति देकर इसकी सुंदरता को व्यापक रूप से स्थापित किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें