24 घण्टे ऑनलाइन

एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, सुबह 3 बजे आवाज देकर खुलवाई थी खिड़की

प्रयागराज। संगमनगरी में एयरफोर्स के सिविल इंजीनियर एसएन मिश्रा (51) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। यह वारदात शनिवार तड़के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली इलाके में हुई। अज्ञात हमलावर ने उनके सरकारी बंगले के…

24GhanteOnline
March 29, 2025
2 min read

प्रयागराज। संगमनगरी में एयरफोर्स के सिविल इंजीनियर एसएन मिश्रा (51) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। यह वारदात शनिवार तड़के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली इलाके में हुई। अज्ञात हमलावर ने उनके सरकारी बंगले के लॉन की तरफ से आवाज देकर खिड़की खुलवाई और गोली चला दी।

सुबह करीब 3 बजे किसी ने उनके बंगले की तरफ से आवाज दी। जैसे ही एसएन मिश्रा ने खिड़की खोली, हमलावर ने सीधे सीने में गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े और तुरंत उन्हें आर्मी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि यह हत्या (Murder) किसी रंजिश के कारण की गई हो सकती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। एसएन मिश्रा की पत्नी और बेटे ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने आवाज देकर खिड़की खुलवाई और तुरंत गोली मार दी। उनका कहना है कि किसी दुश्मनी का शक नहीं था, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

काठमांडू में हालात सामान्य, हटाया गया कर्फ्यू; 100 से अधिक राजशाही समर्थक गिरफ्तार


इस घटना पर SHO मनोज सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें