एअर इंडिया विमान की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, केसी वेणुगोपाल समेत 100 पैसेंजर थे सवार
नयी दिल्ली। केरल के तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया (Air India) की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के बाद आपातकालीन स्थिति में चेन्नई में आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी और विमान में सवार कई सांसदों की जान बाल-बाल बच गयी।…
नयी दिल्ली। केरल के तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया (Air India) की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के बाद आपातकालीन स्थिति में चेन्नई में आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी और विमान में सवार कई सांसदों की जान बाल-बाल बच गयी।
विमान (Air India) से यात्रा कर रहे कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस हवाई सफर को अत्यंत डरावना बताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर अनुभव साझा करते हुए एक पोस्ट में उड़ान संख्या एआईं 2455 की यात्रा को अत्यंत कष्टप्रद बताया और कहा कि इस यात्रा में वे 'त्रासदी के बेहद करीब' पहुंच गए थे।
सांसद ने बताया भयावह अनुभव
उन्होंने लिखा, “उड़ान पहले से ही विलंब थी। एयर इंडिया (Air India) के इस विमान में कई सांसद और सैकडों यात्री थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हमें अभूतपूर्व स्थिति का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे बाद कैप्टन ने उड़ान सिग्नल में खराबी की घोषणा की और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया। लगभग दो घंटे तक हम उतरने की अनुमति का इंतज़ार करते हुए हवाई अड्डे के चक्कर लगाते रहे।
विमान के लैंड करने का पहला प्रयास में दिल दहला देने वाली बात सामने आयी कि उसी रनवे पर एक और विमान था। कैप्टन के तुरंत रुकने के फैसले ने विमान में सवार सभी लोगों की जान बचा ली। दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतर गया और सौभग्य से हम सकुशल बच गए।”
श्री वेणुगोपाल ने आगे लिखा, “यात्रियों की सुरक्षा भाग्य पर निर्भर नहीं हो सकती इसलिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी टैग किया और उनसे घटना की जांच करने, जवाबदेही तय करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि ऐसी चूक दोबारा न हो।”
एयर इंडिया (Air India) का जवाब आया सामने
केसी वेणुगोपाल के बयान के बाद अब एयर इंडिया (Air India) का बयान भी सामने आया है। एयर इंडिया ने कहा, हम साफ करना चाहते हैं कि चेन्नई की ओर फ्लाइट को मोड़ना एक संदिग्ध तकनीकी समस्या और खराब मौसम की वजह से एहतियाती कदम था। चेन्नई एयरपोर्ट पर पहली बार उतरने के प्रयास के दौरान चेन्नई एटीसी ने गो-अराउंड का निर्देश दिया था, इसकी वजह से विमान को वापस ऊपर उठाया गया। रनवे पर किसी और विमान के मौजूद होने की वजह से ऐसा नहीं किया गया था।
एयर इंडिया (Air India) ने आगे कहा, पायलट ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं और इस मामले में, उन्होंने पूरी उड़ान के दौरान मानक प्रक्रियाओं का पालन किया। हम समझते हैं कि ऐसा अनुभव परेशान करने वाला हो सकता है और हमें इस आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। हालांकि, सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
