24 घण्टे ऑनलाइन

यूज़र्स के लिए बुरी खबर! Airtel ने 30-Day के 2 पैक्स हटाए

Airtel ने ग्राहकों को जोरदार झटका देते हुए चुपचाप दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को बंद कर दिया है. एयरटेल ने उन ग्राहकों को झटका दिया है जो लोग 121 रुपए और 181 रुपए वाले प्लान को खरीदते थे, कम कीमत में ये प्लान शानदार…

24GhanteOnline
December 5, 2025
2 min read

Airtel ने ग्राहकों को जोरदार झटका देते हुए चुपचाप दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को बंद कर दिया है. एयरटेल ने उन ग्राहकों को झटका दिया है जो लोग 121 रुपए और 181 रुपए वाले प्लान को खरीदते थे, कम कीमत में ये प्लान शानदार बेनिफिट्स के साथ आते थे. ये प्लान्स कम कीमत में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आते थे. कंपनियां सस्ते प्लान्स को बंद कर यूजर्स को महंगे प्लान्स खरीदने के लिए मजबूर कर रही हैं, ये कहना गलत नहीं होगा कि कंपनियां बिना कीमत बढ़ाए Tariff Hike कर रही हैं.

Airtel 121 Plan: क्या मिलता था?


टेलीकॉम टॉक के मुताबिर, इस एयरटेल प्लान के साथ कुल 8 जीबी (6 जीबी के साथ एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए रिचार्ज पर 2 जीबी एक्स्ट्रा डेटा) दिया जाता था. 121 रुपए वाला ये प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था.

Airtel 181 Plan: मिलते थे ये बेनिफिट्स


181 रुपए में एयरटेल की ओर से 30 दिन की वैलिडिटी, 15 जीबी हाई स्पीड डेटा और ओटीटी बेनिफिट्स का फायदा मिलता था, साथ ही प्रीपेड यूजर्स को 30 दिन के लिए Airtel Xstream Play Premium का भी फ्री एक्सेस दिया जाता था.

अब बचे हैं सिर्फ ये 4 प्लान


अब एयरटेल के पास 30 दिन की वैलिडिटी वाले केवल चार ही डेटा पैक्स बचे हैं जिनकी कीमत 100 रुपए, 161 रुपए, 195 रुपए और 361 रुपए है. अब प्रीपेड यूजर्स के पास दूसरे प्लान्स को चुनने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है. 100 रुपए वाला प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 6GB डेटा ऑफर करता है, ये प्लान 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का भी फ्री एक्सेस देता है.

जिन्हें ज्यादा डेटा चाहिए वो 161 रुपए वाले प्लान को खरीद सकते हैं, ये प्लान 12 जीबी डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी देता है. इसके अलावा 195 रुपए वाले प्लान के साथ भी 12 जीबी डेटा औ एक महीने के लिए जियो हॉटस्टार का बेनिफिट दिया जाता है. 361 रुपए वाले प्लान की बात करें तो ये प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 50 जीबी हाई स्पीड डेटा का बेनिफिट देगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…