24 घण्टे ऑनलाइन

एके शर्मा ने की अपील- अधिक से अधिक लोग जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचकर उठाए लाभ

मऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से मऊ जिले में 'सम्भव' के तहत् नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की जनशिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई कार्यक्रम…

24GhanteOnline
April 9, 2025
2 min read

मऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से मऊ जिले में 'सम्भव' के तहत् नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की जनशिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह जनसुनवाई मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर बड़ागांव में स्थित मंगलम बहुउद्देशीय भवन में 11 एवं 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से होगी। इस दौरान गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा काउंटर भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर लोगों के पास अपनी शिकायतों का निस्तारण कराने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का सुनहरा मौका है। मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचकर इसका लाभ उठाए।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि हमारे द्वारा नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की लोक शिकायतों के निस्तारण हेतु जनसुनवाई का कार्य लगातार चल रहा है। राज्य की जनता के लिए सप्ताह में दो दिन लखनऊ में प्रत्यक्ष सुनवाई का एवं महीने में दो दिन अपने दोनों विभागों की तकनीक आधारित 'सम्भव' ऑनलाइन व्यवस्था के तहत सुनवाई का कार्यक्रम हो रहा है। साथ ही स्थानीय अधिकारीगण को स्थानिक स्तर पर जनसुनवाई करने को कहा गया है।

शासन तक लोगों की पहुँच को और बढ़ाने तथा स्थानिक स्तर पर ही न्याय दिलाlने के लिए राज्य स्तर की व्यवस्था को जनपद/तहसील/क्षेत्रीय स्तर पर ले जाते हुए मैंने मऊ में स्थानीय सुनवाई की शुरुआत किया था।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि मऊ जनपद की विद्युत और नगर विकास से संबंधित अगली स्थानिक सुनवाई निन्मांकित तारीख, समय और स्थल पर होगी। साथ ही गरीब कल्याण की योजनाओं में पात्रता बढ़ाने एवं लाभ पहुँचाने हेतु अन्य विभागों के भी काउंटर जगाये जायेंगे। जिसका लाभ पात्र व्यक्ति ले सकते है। इसके लिए 11 अप्रैल, 2025 को अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। बाक़ी रह गई शिकायतों का निस्तारण हमारी उपस्थिति में 12 अप्रैल को किया जाएगा।

साथ ही गरीब कल्याण की योजनाओं में पात्रता बढ़ाने एवं लाभ पहुँचाने हेतु अन्य विभागों के भी काउंटर 11 अप्रैल, 2025 को लगाये जायेंगे। जिसका लाभ पात्र व्यक्ति ले सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें