24 घण्टे ऑनलाइन

"एक राष्ट्र – एक टैक्स" से सरल हुआ व्यापार: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने गोपीगंज मार्केट में जीएसटी रिफॉर्म्स (GST Reforms) के दृष्टिगत व्यापारियों, ग्राहकों और आमजन से संवाद किया। इस अवसर पर…

24GhanteOnline
September 28, 2025
4 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने गोपीगंज मार्केट में जीएसटी रिफॉर्म्स (GST Reforms) के दृष्टिगत व्यापारियों, ग्राहकों और आमजन से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा और गति देने वाले हैं।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने विस्तार से बताया कि जीएसटी सुधारों के अंतर्गत ऑनलाइन टैक्स फाइलिंग प्रणाली को और सरल बनाया गया है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि नए जीएसटी रिफॉर्म्स (GST Reforms) में कर दरों का सरलीकरण कर दिया गया है ताकि छोटे और मध्यम व्यवसाई बिना किसी जटिल प्रक्रिया के अपना कारोबार बढ़ा सकें।

दो-दरों की सरलता: अब पुरानी चार-स्तरीय व्यवस्था हटाकर 5% और 18% की दरें रखी गई हैं। इससे भ्रम, कानूनी झंझट और टैक्स भरने की मुश्किलें कम होंगी।

जनता को राहत: दूध, पनीर, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन, साइकिल और बच्चों के सामान जैसे जरूरी घरेलू सामान पर अब सिर्फ 5% या शून्य कर लगेगा। इससे रोजमर्रा के खर्च कम होंगे।

किसानों को बढ़ावा: ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरण पर कर घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे खेती की लागत कम होगी और ग्रामीण भारत को सीधा लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य क्रांति: व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी पूरी तरह से हटा दिया गया है। दवाइयों, ऑक्सीजन और जांच किट पर कर में बड़ी कटौती की गई है ताकि इलाज सभी के लिए सस्ता हो सके।

गाड़ियों और वाहनों में भारी छूट: गाड़ियों और बाइक पर GST 28% से घटाकर 18% कर दी गयी है - यानी पूरे 10% की कटौती - जिससे वाहन खरीददारों को आराम मिलेगा और त्योहारों के समय मांग बढ़ेगी।

शिक्षा हुई सस्ती: कॉपियों, पेंसिल, नक्शों और अन्य ज़रूरी छात्र सामग्री पर अब कोई कर नहीं लगेगा।

लग्जरी पर ज्यादा कर: विलासिता की वस्तुएं जैसे तंबाकू, पान मसाला और कैसिनो आदि पर अब 40% कर लगाया गया है।

व्यापार में आसानी: सरल रजिस्ट्रेशन, तेज रिफंड (90% ऑटो-अप्रूव) और रिस्क-आधारित कंप्लायंस से एमएसएमई, निर्यातकों और श्रम प्रधान क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी।

वित्तीय सतर्कता: तंबाकू पर सेस तब तक जारी रहेगा जब तक मुआवजे के ऋण चुकते नहीं हैं, जिससे राजस्व प्रबंधन जिम्मेदारी से होगा।

2025 के ये सुधार ‘‘जीवन में आसानी, व्यापार में आसानी’’ के विजन को दर्शाते हैं। सामान्य नागरिकों पर कर का बोझ कम करके, किसानों को सशक्त बनाकर, विनिर्माण को बढ़ावा देकर और लग्जरी तथा विलासिता वस्तुओं पर भार बढ़ाकर एनडीए सरकार ने समावेशी विकास और वित्तीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोबारा साबित की है।

व्यापार जगत को विशेष राहत


संवाद के दौरान मंत्री जी ने स्पष्ट किया कि इन सुधारों से छोटे व मध्यम व्यापारियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। अब उन्हें कर संरचना की जटिलताओं से मुक्ति मिलेगी और व्यवसाय विस्तार के लिए अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

ग्राहकों और आमजन को भी लाभ


उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों से वस्तुओं और सेवाओं के दामों में स्थिरता आएगी। कर चोरी पर नियंत्रण और राजस्व वृद्धि के कारण विकास कार्यों की गति और तेज होगी, जिसका सीधा फायदा आम नागरिकों को मिलेगा।

आर्थिक विकास और समृद्धि का मार्ग


मंत्री शर्मा ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कर संग्रह बढ़ने से बुनियादी ढाँचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के कार्यों पर अधिक निवेश संभव होगा। उन्होंने इसे देश की समृद्धि की ओर बड़ा कदम बताया।

प्रधानमंत्री का जताया आभार


संवाद कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों, ग्राहकों और आमजन ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। सभी ने कहा कि जीएसटी सुधारों से व्यापार में पारदर्शिता, कारोबार में सुगमता और उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।

कार्यक्रम में मा.सांसद डॉ विनोद कुमार बिंद, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे ,जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, व अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें