24 घण्टे ऑनलाइन

सुरक्षा और सेवा दोनों हैं सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज अपने मऊ प्रवास के दौरान बहुउद्देशीय मंगलम भवन में आयोजित कार्यक्रम में विद्युत विभाग के कर्मियों को सुरक्षा उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि…

24GhanteOnline
November 6, 2025
2 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज अपने मऊ प्रवास के दौरान बहुउद्देशीय मंगलम भवन में आयोजित कार्यक्रम में विद्युत विभाग के कर्मियों को सुरक्षा उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्युतकर्मी प्रदेश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कर्मियों को सुरक्षा हेलमेट, दस्ताने, बेल्ट, जूते आदि उपकरण सौंपते हुए कहा कि “आपकी सुरक्षा ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जब आप सुरक्षित रहेंगे तभी प्रदेश रोशन रहेगा।”

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में ऊर्जा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि ऊर्जा विभाग केवल बिजली आपूर्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक मिशन है। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

उपस्थित कर्मियों से संवाद करते हुए श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि कार्य के प्रति समर्पण ही आपकी पहचान है। आप सभी सुरक्षित और अनुशासित होकर सेवा भाव से कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्युत विभाग में कार्य करना केवल नौकरी ही नहीं बल्कि जन सेवा का माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया की फील्ड में कार्य करने वाले लाईनमैनों और ग्राउंड स्टाफ को सभी आवश्यक उपकरण प्रशिक्षण और सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं ताकि कोई भी कर्मचारी सुरक्षा का शिकार न हो।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि,अधिशाषी अभियंता (विद्युत),अधिशाषी अधिकारी,अन्य संबंधित अधिकारी सहित बड़ी संख्या में विद्युतकर्मी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें