24 घण्टे ऑनलाइन

समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करें पूर्ण: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही जनपद के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में आज निरीक्षण भवन, ज्ञानपुर में कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की…

24GhanteOnline
November 20, 2025
2 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही जनपद के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में आज निरीक्षण भवन, ज्ञानपुर में कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा जनहित के कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाने की है।

बैठक में जिला प्रशासन, नगर विकास, ऊर्जा, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, पेयजल, सिंचाई तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं चुनौतियों का विवरण प्रस्तुत किया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का सीधा संबंध जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास से है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से पूरा किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीनी स्तर पर कार्य की वास्तविक स्थिति की नियमित निगरानी, फील्ड विजिट और जनसंपर्क के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

प्रभारी मंत्री (AK Sharma) ने ऊर्जा विभाग की योजनाओं, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, शहरी सुविधाओं, विद्युत वितरण, स्वास्थ्य सेवाएँ, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, इसलिए प्रत्येक विभाग परिणाम आधारित कार्यशैली अपनाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में बाधाएं आ रही हैं, उनके समाधान के लिए तत्परता से कार्रवाई की जाए तथा विभागीय समन्वय को मजबूत करते हुए सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई श्री दीनानाथ भास्कर, पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी आदि प्रमुख अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें