24 घण्टे ऑनलाइन

प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य हेतु ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग सक्रिय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग की भूमिका पर आज नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में संगम सभागार में एक…

24GhanteOnline
October 29, 2025
2 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग की भूमिका पर आज नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में संगम सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं, निवेश संभावनाओं और आधारभूत संरचना विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक प्रगति में ऊर्जा और नगर विकास विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वच्छ, आधुनिक, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल नगर व्यवस्था से ही प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को वन ट्रिलियन इकोनॉमी में योगदान के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने क्षेत्र की संभावनाओं का मूल्यांकन कर व्यावहारिक एवं परिणामोन्मुखी कार्ययोजना तैयार करे।

इसके लिए जल्द ही विस्तृत एजेंडा तैयार कर विभागीय बैठक आयोजित की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि नगरों का विकास स्मार्ट, स्वच्छ और सस्टेनेबल मॉडल पर आधारित हो तथा ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य बने।

बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण,चेयरमैन आशीष गोयल, प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरु प्रसाद, निदेशक नगरीय निकाय अनुज झा, एमडी जल निगम रमाकांत पांडेय एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें