24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मी में बिजली की मांग के अनुरूप उपभोक्ताओं को निर्वाध आपूर्ति मिले: एके शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित हो और बिजली की मांग के अनुरूप लोगों को निर्वाध आपूर्ति मिले इसके लिए…

24GhanteOnline
March 20, 2025
3 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित हो और बिजली की मांग के अनुरूप लोगों को निर्वाध आपूर्ति मिले इसके लिए सभी विद्युत कार्मिक अभी से कमर कस लें। जहां कहीं पर भी विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने में कमियां दिख रही हैं। उसे शीघ्र ही सुधार लें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्युत कार्मिक अपने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क में रहेंगे और उपभोक्ताओं सहित उनके फोन कॉल को उठायेंगे। जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और निर्वाध आपूर्ति हेतु दिए गए उनके सुझावों को अमल में भी लाएंगे।

ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) गुरूवार को शक्ति भवन में विद्युत स्थायी समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों द्वारा दिये सुझावों, शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की गर्मी में निर्वाध विद्युत आपूर्ति, लोबोल्टेज, ट्रिपिंग, हाईबोल्टेज की समस्या पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने, ट्रांसफार्मर जलने, सॉट सर्किट को रोकने के लिए, ट्रांसफार्मर, विद्युत पोल और लाइन के पास साफ-सफाई रखें, लाइन को स्पर्श करती शाखाओं की छटनी करें, जर्जर व झुके पोल, जर्जर एवं ढीली लाइन को शीघ्र सही करें। साथ ही ट्रांसफार्मर के आसपास पकी खड़ी फसल को किसान से कटवा दें, जिससे कि फसल में आग न लगने पाए। सभी विद्युत कार्मिक अपने क्षेत्रों में राजस्व वसूली बढ़ाने और विद्युत चोरी रोकने के ठोस प्रयास करें। विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जहां कहीं पर भी लाइन लॉस ज्यादा है ऐसे फीडरों के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

प्रदेश के युवाओं की पसंद बनी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, लक्ष्य से अधिक युवाओं ने किया आवेदन


ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)ने समिति के सदस्यों को बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। सभी प्रकार के स्रोतों तापीय विद्युत, हाइड्रोपावर एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। गर्मी में पनकी, जवाहरपुर, ओबरा-सी की 660 मेगावॉट यूनिट बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। गर्मियों में ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग से निपटने के लिए 16000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि से आरडीएसएस योजना के तहत वितरण क्षेत्रों में कार्य हुए हैं।

इसके अलावा विजनेस प्लान के तहत भी ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ायी गई है। बांस-बल्ली में चल रही लाइन को हटाकर पोल लगाये गये हैं। जर्जर पोल व लाइन को हटाकर नये पोल व लाइन स्थापित किये गये हैं। उन्होंने समिति के सदस्यों को विद्युत व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर कार्य होगा कहीं से भी किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया जायेगा।

समिति की बैठक में राज्यमंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर, शाहजहांपुर विधायक चेतराम, कासगंज विधायक देवेन्द्र सिंह, एटा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, उन्नाव विधायक बृजेश कुमार एवं आशुतोष शुक्ला, बहराइच विधायक आनन्द कुमार यादव, आजमगढ़ विधायक रमाकांत यादव, गाजीपुर विधायक जैकिशन साहू सहित अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नरेन्द्र भूषण, अध्यक्ष यूपीपीसीएल आशीष कुमार गोयल, एमडी पंकज कुमार, विशेष सचिव प्रशांत शर्मा (AK Sharma) , निदेशक वित्त निधि कुमार नारंग एवं ज्ञानेन्द्र धर द्विवेदी, गिरीश कुमार सिंह, पीयूष गर्ग, ए0के0 त्रिपाठी, एस0के0 दत्ता, एस0के0 दास उपस्थित रहे तथा सभी डिस्कॉम के एमडी, मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ता वर्चुअल प्रतिभाग किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें