24 घण्टे ऑनलाइन

नगर विकास मंत्री ने की जनसुनवाई, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अपने आवास पर जनसुनवाई कर विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्रत्येक शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को…

24GhanteOnline
July 30, 2026
2 min read
नगर विकास मंत्री ने की जनसुनवाई, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अपने आवास पर जनसुनवाई कर विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्रत्येक शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।

जनसुनवाई के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याएं सामने आईं। इनमें नालों की सफाई, पेयजल आपूर्ति, अतिक्रमण, आवास, नए विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल संशोधन तथा ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि जैसे विषय प्रमुख रहे। मंत्री श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार एवं निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जनपद उन्नाव से आए सुधीर कुमार द्विवेदी ने शिकायत की कि उरुवा के अधिशासी द्वारा विद्युत बिल संशोधन के एवज में अनुचित रूप से धन की मांग की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने तत्काल डायरेक्टर जीडी श्री द्विवेदी को मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न के मामलों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास का सशक्त सेतु है। प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान डायरेक्टर ट्रांसमिशन हरजीत सिंह, रजनीश रस्तोगी तथा जान मथाई सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…