24 घण्टे ऑनलाइन

जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ कोर कमेटी की बैठक निरीक्षण भवन जौनपुर में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विकास कार्यों की…

24GhanteOnline
October 4, 2025
2 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ कोर कमेटी की बैठक निरीक्षण भवन जौनपुर में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विकास कार्यों की प्रगति, जनसमस्याओं के समाधान और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

प्रभारी मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री जी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लापरवाही या ढिलाई किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनता के बीच उत्तरदायी और पारदर्शी कार्यशैली अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि जनता को समयबद्ध सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे निरंतर जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाते रहें ताकि समस्याओं का समाधान तत्काल किया जा सके।

बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक मडियाहू डॉक्टर आर के पटेल, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें