24 घण्टे ऑनलाइन

उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ना हमारी प्राथमिकता: ए.के. शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को नई बाजार (मऊ) तथा लाटघाट (आजमगढ़) में आयोजित विद्युत बिल राहत योजना शिविरों का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर उपभोक्ताओं की उपस्थिति और उनकी रुचि को…

24GhanteOnline
December 5, 2025
2 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को नई बाजार (मऊ) तथा लाटघाट (आजमगढ़) में आयोजित विद्युत बिल राहत योजना शिविरों का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर उपभोक्ताओं की उपस्थिति और उनकी रुचि को देखते हुए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को तेजी से कार्य करने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस महत्वपूर्ण योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी उपभोक्ता आर्थिक कठिनाइयों के कारण बिजली कनेक्शन से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर बकायेदार उपभोक्ता तक व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।

अपने संबोधन में उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं, क्योंकि यह योजना उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि विभाग की मंशा है कि उपभोक्ता बिना किसी दबाव और चिंता के अपना बकाया बिल निपटाकर नियमित उपभोक्ता बन सकें। नई बाजार शिविर में 25 तथा लाटघाट शिविर में 40 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही लाभ प्राप्त किया। लाभान्वित उपभोक्ताओं ने कहा कि इस योजना के कारण उन्हें बड़ी राहत मिली है और विभाग के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत हुआ है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने दोनों शिविरों के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य में और भी अधिक विद्युत बकायेदारों को इस योजना से जोड़ा जाए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अलकायदा से जुड़ा आतंकी तमिलनाडु से गिफ्तार, यूपी एटीएस ने पाकिस्तान कनेक्शन का किया खुलासा

लखनऊ। योगी सरकार की अपराध और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यूपी एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े मॉड्यूल पर कार्रवाई करते हुए एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस ने…

अलकायदा से जुड़ा आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आतंकवाद और कट्टरपंथी नेटवर्क के खिलाफ लगातार कड़ा शिकंजा कस रहा है। इसी अभियान में यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को गिरफ्तार कर एक्यूआईएस (अलकायदा इन इंडियन…

बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहींः मुख्यमंत्री

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बेटी पर टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की…

रूस-यूक्रेन युद्ध का शिकार हुए यूपी के दो लाल, 2 साल बाद ताबूत में आया कंकाल

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) की विभीषिका में फंसे उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के युवाओं की एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है, जहां बेहतर भविष्य और अच्छी नौकरी की तलाश में गए दो युवकों के…