24 घण्टे ऑनलाइन

सरकार की प्राथमिकता—हर उपभोक्ता तक लाभ पहुँचाना: ए के शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज अपने मऊ दौरे के दौरान बेला कसैला गांव में आयोजित बिजली बिल राहत योजना शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित उपभोक्ताओं से बातचीत की,…

24GhanteOnline
December 4, 2025
3 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज अपने मऊ दौरे के दौरान बेला कसैला गांव में आयोजित बिजली बिल राहत योजना शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित उपभोक्ताओं से बातचीत की, उनकी समस्याएँ सुनीं और योजना से संबंधित जानकारी को विस्तार से साझा किया। शिविर में 150 उपभोक्ताओं ने पूछताछ की, जबकि 82 उपभोक्ताओं ने वहीं पर योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जो शिविर की सफलता को दर्शाता है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविरों को पूरी पारदर्शिता, सुविधा और सरल व्यवस्था के साथ चलाया जाए, ताकि कोई भी उपभोक्ता असुविधा महसूस न करे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी उपभोक्ता बिजली बिल के बोझ से परेशान न रहे, और इसी उद्देश्य से राहत योजना को पूरे प्रदेश में मिशन मोड में लागू किया जा रहा है।

अपने संबोधन में ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि राज्य सरकार की यह योजना उपभोक्ताओं को अभूतपूर्व आर्थिक राहत दे रही है। उन्होंने कहा कि कई उपभोक्ता सालों से लंबित बिलों और ब्याज के कारण परेशान थे, लेकिन अब यह योजना उन्हें नयी शुरुआत का मौका दे रही है। उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि गोविंद चौहान पर कुल ₹1,68,000 का बकाया था, परंतु राहत योजना के बाद उनका अंतिम देय मात्र ₹47,000 रह गया, जिससे उन्हें विशाल राहत मिली। इसी प्रकार एक अन्य उपभोक्ता जिनका कुल विद्युत बिल (ब्याज सहित) ₹1,20,954 था, उन्हें राहत योजना के तहत सिर्फ ₹66,000 का भुगतान करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अनेक उदाहरण प्रदेशभर में देखने को मिल रहे हैं और यह योजना हजारों परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक सहारा बन रही है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने यह भी स्पष्ट किया कि जो उपभोक्ता एकमुश्त राशि जमा करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए सरकार ने आसान मासिक किस्तों की व्यवस्था भी की है। उपभोक्ताओं को ₹750 या ₹500 प्रति माह की सुविधाजनक किस्तों में अपना बकाया चुकाने का विकल्प दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से गरीब व मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं को बेहद राहत मिल रही है और वे बिना किसी वित्तीय दबाव के अपना बिल चुका पा रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और मोहल्लों में शिविरों का आयोजन लगातार जारी रहे, ताकि अधिकाधिक उपभोक्ता योजना से अवगत हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क, रजिस्टेशन काउंटर और बिल सत्यापन काउंटर पर प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर गरीब और आम नागरिक को बिजली सेवाएँ सुलभ, सस्ती और आसानी से उपलब्ध हों। उन्होंने उपभोक्ताओं से योजना का भरपूर लाभ उठाने और विद्युत विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें