भीषण ठंड एवं सर्द रात्रि में खुले में सोने को मजबूर न हो कोई भी व्यक्ति: एके शर्मा
लखनऊ: प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड व सर्द रातों में कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो तथा लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रमुख चौराहो, अस्पतालों, मुख्य बाजारों, रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों के पास अलाव जलाने…
लखनऊ: प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड व सर्द रातों में कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो तथा लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रमुख चौराहो, अस्पतालों, मुख्य बाजारों, रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों के पास अलाव जलाने की व्यवस्था के साथ रैन बसेरों की सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शुक्रवार को रात 8:00 बजे लखनऊ शहर के विभिन्न स्थलों का आकस्मिक दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया।
नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) सर्वप्रथम रात 8:00 बजे अपने 14 कालिदास आवास से निकलकर जोन 02 के चारबाग बस स्टेशन में बने अस्थाई रैन बसेरा तथा मिल रोड, ऐशबाग में बने स्थाई रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। चारबाग के अस्थाई रैन बसेरा में 10 व्यक्ति आश्रय लिए थे, इसमें कन्नौज, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, रायबरेली, अम्बेडकरनगर आदि जगहों से आकर लोग रुके थे। वहीं मिल रोड, ऐशबाग स्थित स्थाई रैन बसेरा में 25 व्यक्ति आश्रय लिए थे। इसमें से बलरामपुर, बनारस, सुल्तानपुर, मऊ, तेलीबाग से लोग आकर रुके थे। स्थाई रैन बसेरा में लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में ईलाज कराने के लिए कोई एक साल से, कोई छह महीने से रुके हुए हैं, जिनके खाने और रहने की व्यवस्था की जा रही है।
मंत्री (AK Sharma) ने वहां आश्रय लिए लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तथा उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने रैन बसेरा में रुके लोगों को चाय और बिस्किट दिया तथा जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया। मंत्री जी को दोनों रैन बसेरों के सामने अलाव जलता हुआ मिला। मंत्री जी यहां की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। उन्होंने मिल रोड के स्थाई ग्रैन बसेरा के विजिटिंग बुक में भ्रमण का सिग्नेचर भी किया। उन्होंने रेन बसेरा का संचालन कर रही कार्यदाई संस्था 'बदलाव' के कार्यों की प्रशंसा भी की।
रैन बसेरों का निरीक्षण के दौरान नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने सहायक नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता तथा अन्य निकाय अधिकारियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में रुकने वाले लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में कंबल, रजाई, गरम कपड़े, गुनगुना पानी, गर्म चाय तथा भूखे व्यक्ति को भोजन आदि का प्रबंध किया जाए। स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
धरती का सत्कार, प्लास्टिक का तिरस्कार : ऋतु सुहास
रैन बसेरों में लोगों की सुरक्षा और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी जाए। रात विश्राम के लिए आने वाले लोगों के नाम पता रजिस्टर बनाकर उसमें अंकित किया जाए। रैन बसेरों की जानकारी के लिए आसपास के क्षेत्र में साइनेज लगाए जाए, जिसमें जिम्मेदार व्यक्तियों के नाम व मो0 नंबर भी संपर्क के लिए लिखे जाए। रैन बसेरों के बेहतर संचालन के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए जाए। साथ ही रात्रि में भ्रमण कर खुले में सोने वाले लोगों को नजदीक के शेल्टर होम में पहुंचाने का भी कार्य करें।
नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सभी नगरीय निकाय अधिकारियों व कार्मिकों को निर्देशित किया है कि भीषण ठंड एवं सर्द रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो, ऐसे लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया जाए। लोगों को ठंड से बचाने के लिए सभी निकायों के प्रमुख चौराहों, मुख्य बाजारों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों के पास तथा सभी रैन बसेरों के सामने रात्रि में अलाव जलाने की भी व्यवस्था की जाए।
उन्होंने (AK Sharma) सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
