24 घण्टे ऑनलाइन

ठंड में कोई भी व्यक्ति बाहर न सोए, इसके लिए रात्रि भ्रमण के निर्देश

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने वाराणसी के भीम नगर सिकरौल स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से कुशलक्षेम पूछी तथा उपलब्ध…

24GhanteOnline
January 8, 2026
2 min read
ठंड में कोई भी व्यक्ति बाहर न सोए, इसके लिए रात्रि भ्रमण के निर्देश

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने वाराणसी के भीम नगर सिकरौल स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से कुशलक्षेम पूछी तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में उनसे प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप रैन बसेरों में ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि कड़ाके की ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ न दिखे, इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से विशेषकर रात्रि में भ्रमण एवं निरीक्षण सुनिश्चित करें, ताकि जरूरतमंदों को तत्काल रैन बसेरों तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जानकारी दी कि भीम नगर सिकरौल स्थित इस रैन बसेरे में लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाई-फाई तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को रात्रि में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने रैन बसेरे में उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को ठंड के मौसम में सुरक्षित आश्रय मिलता है, जो सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें