24 घण्टे ऑनलाइन

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष आदि का जायजा लिया तथा…

24GhanteOnline
January 27, 2026
2 min read
एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष आदि का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं और जांच सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित मरीजों से उनके कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं पर फीडबैक भी प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सक ने कोरोना काल को याद करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी के कठिन समय में जब ऑक्सीजन की भारी कमी थी, तब मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से अनेक मरीजों की जान बचाई जा सकी।

चिकित्सक ने इस मानवीय सहयोग के लिए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) के प्रति आभार व्यक्त किया।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है और इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित निगरानी एवं सुदृढ़ीकरण आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें