24 घण्टे ऑनलाइन

घैला डंपिंग स्थल पर लिगेसी वेस्ट के समाधान की बड़ी पहल: एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने नगर निगम लखनऊ सीमा क्षेत्र में नवनिर्मित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा…

24GhanteOnline
December 18, 2025
2 min read

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने नगर निगम लखनऊ सीमा क्षेत्र में नवनिर्मित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा शेष बचे अवशेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मंत्री ने कहा कि यह स्थल लखनऊ नगर के लिए एक प्रेरणादायी और उदाहरण प्रस्तुत करने वाला केंद्र बनेगा।

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि नगर निगम लखनऊ क्षेत्र में वर्ष 2016 तक आईआईएम रोड, घैला स्थित स्थल एकमात्र डंपिंग स्थल था, जहां प्रतिदिन पूरे नगर से उत्सर्जित ठोस अपशिष्ट का परिवहन कर डंप किया जाता था। उस समय वैज्ञानिक निस्तारण की समुचित व्यवस्था उपलब्ध न होने के कारण घैला डंपिंग स्थल पर लगभग 6,33,911 मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट एकत्र हो गया था, जिससे पर्यावरण, भू-जल और आसपास के निवासियों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि लिगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया अपनाते हुए इस पूरे क्षेत्र को कूड़ा मुक्त किया गया है और अब इसे राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित कर भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करते हुए यह कार्य स्वच्छ भारत मिशन की भावना को साकार करता है।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि यह परियोजना केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और नगर के सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि सभी शेष कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर इस स्थल को आमजन के लिए अधिक आकर्षक, उपयोगी और प्रेरणास्पद बनाया जाए।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, हरित क्षेत्र विकास, सौंदर्यीकरण और भविष्य की रखरखाव योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की परियोजनाएं अन्य नगरों के लिए भी मॉडल के रूप में प्रस्तुत की जानी चाहिए।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित नगर निगम के विकास प्राधिकरण से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें