24 घण्टे ऑनलाइन

एके शर्मा ने वृक्षारोपण महाभियान का किया शुभारंभ, नागरिकों से की ये अपील

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर के ग्राम कम्बरपुर, विकास खंड सुईथाकला में "एक पेड़ माँ के नाम" (Ek Ped Maa ke Naam) अभियान के अंतर्गत आम का पौधा लगा कर भव्य…

24GhanteOnline
July 9, 2025
2 min read

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर के ग्राम कम्बरपुर, विकास खंड सुईथाकला में "एक पेड़ माँ के नाम" (Ek Ped Maa ke Naam) अभियान के अंतर्गत आम का पौधा लगा कर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण की शुद्धता के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने इस अभियान को एक भावनात्मक जुड़ाव बताते हुए कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" का भाव सभी को अपनी माँ एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराता है।

अपने संबोधन में उन्होंने (AK Sharma) कहा कि जलवायु परिवर्तन आज चिंता का विषय है जिसका समाधान है कि हम अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाए।

उन्होंने (AK Sharma) सभी से पीपल तुलसी सहजन सहित अन्य पेड़ों के लाभ बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर इस महाअभियान को सफल बनाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।जनपद जौनपुर में लगभग 5495000 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में विधायक शाहगंज रमेश सिंह,पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र,पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, स्कूली बच्चे, स्वयंसेवी संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।इस दौरान सभी को वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें